
Airtel ग्राहकों को झटका, हमेशा के लिए बंद हुए 30 दिन चलने वाले ये दो पॉपुलर प्लान
अगर आप भी Airtel के ग्राहक हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने दो प्रीपेड डेटा पैक को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 121 रुपये और 181 रुपये के डेटा पैक को अपने पोर्टफोलियों से हटा दिया है।
अगर आप भी Airtel के ग्राहक हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने दो प्रीपेड डेटा पैक को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 121 रुपये और 181 रुपये के डेटा पैक को अपने पोर्टफोलियों से हटा दिया है। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते थे और इनमें ग्राहकों को OTT बेनिफिट भी मिलता था। चलिए डिटेल में जानते हैं....
हमेशा के लिए बंद हुआ ये दो डेटा पैक
टेलीकॉमटॉक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एयरटेल में 121 रुपये और 181 रुपये के डेटा पैक को अब बंद कर दिया है। एयरटेल के 121 रुपये वाले डेटा पैक में ग्राहकों को कुल 8GB डेटा मिलता था (6GB बेस + एयरटेल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करने पर 2GB एक्स्ट्रा डेटा) और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की थी। वहीं, एयरटेल के 181 रुपये वाले OTT डेटा पैक में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 15GB डेटा मिलता था। इस पैक में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शामिल था।
अब, एयरटेल ग्राहकों के लिए 30 दिनों की वैलिडिटी वाले डेटा पैक की संख्या कम हो गई है। अब एयरटेल के पोर्टफोलियों में 30 दिनों की वैलिडिटी वाले केवल चार ही डेटा पैक रह गए हैं, जिसमें 100 रुपये, 161 रुपये, 195 रुपये और 361 रुपये वाले पैक शामिल हैं।
ऐप-एक्सक्लूसिव फायदों पर असर
121 रुपये वाले डेटा पैक को हटाने से ऐप-एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स देने वाले पैक/प्लान भी कम हो गए हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई कस्टमर एयरटेल थैंक्स ऐप पर रिचार्ज करता है, तो एयरटेल खास पैक पर रिवॉर्ड के तौर पर एक्स्ट्रा डेटा देता है। अब, अगर हम देखें, तो यह फायदा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है क्योंकि अभी सिर्फ एक पैक (77 रुपये डेटा पैक) ऐसा फायदा दे रहा है।
चलिए एक नजर डालते हैं एयरटेल के 30 दिन चलने वाले डेटा पैक्स पर:
100 रुपये का डेटा पैक: यह डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 6GB डेटा मिलता है। प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (Sony LIV + 20 OTTs) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
161 रुपये का डेटा पैक: यह डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 12GB डेटा मिलता है।
195 रुपये का डेटा पैक: यह डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 12GB डेटा मिलता है। प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (Sony LIV + 20 OTTs) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसमें 1 महीने के लिए JioHotstar (Mobile) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
361 रुपये का डेटा पैक: यह डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 50GB डेटा मिलता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




