Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Airtel cheapest 599 rupees plan Now get high speed internet Disney plus Hotstar Perplexity Pro 350 channel free
अब सिर्फ ₹599 में पाएं रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड, Disney+ Hotstar, ₹17000 का Perplexity Pro, 350 चैनल फ्री!

अब सिर्फ ₹599 में पाएं रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड, Disney+ Hotstar, ₹17000 का Perplexity Pro, 350 चैनल फ्री!

संक्षेप:

600 रुपए से कम में एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान खरीदना चाहते हैं तो Airtel का यह प्लान बेस्ट है। इस प्लान में आपको 30 Mbps की स्पीड, Disney+ Hotstar और 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, साथ ही 350 टीवी चैनल्स और फ्री राऊटर का मज़ा मिलेगा। जानिए प्लान की सभी डिटेल्स:

Oct 21, 2025 02:39 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Airtel Cheapest Broadband Plans: अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा वाई-फाई प्लान ढूंढ रहे हैं जो तेज स्पीड, सस्ते दाम और मनोरंजन का पूरा पैकेज दे, तो Airtel का नया 599 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान आपके लिए एकदम सही साबित हो सकता है। यह प्लान न केवल फास्ट इंटरनेट देता है, बल्कि इसमें आपको 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स, Disney+ Hotstar समेत 20 ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस और साथ ही फ्री राऊटर भी मिलता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस Airtel Wifi Plan में क्या है खास।

सम्बंधित सुझाव

Airtel का 599 रुपए वाला Wifi प्लान

Airtel का 599 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान मनोरंजन और काम, दोनों के लिए बेस्ट माना जा रहा है। इस प्लान में आपको 30 Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन मिलता है, जो एक औसत भारतीय फैमिली की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इस प्लान में आपको सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, बल्कि Disney+ Hotstar और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी कि आप मूवी, वेब सीरीज, लाइव क्रिकेट और अपने पसंदीदा शो को बिना किसी रुकावट के देख सकते हैं। इतना ही नहीं, Airtel इस प्लान में 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स (HD चैनल्स समेत) का भी एक्सेस देता है, जिससे यह सिर्फ इंटरनेट प्लान नहीं बल्कि एक एंटरटेनमेंट हब बन जाता है।

ये भी पढ़ें:Vi लाया धांसू प्लान, ₹1149 में पूरे 6 महीने एक्टिव रहेगा SIM, पाएं Unlimited कॉल

जो लोग टीवी और OTT दोनों देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह प्लान एकदम परफेक्ट है। 599 रुपए में इतने सारे फीचर्स मिलना वाकई में बड़ी बात है, खासकर तब जब दूसरी कंपनियों के समान प्लान की कीमत कहीं ज़्यादा है।

Free Wifi Router और Installation का ऑफर

अगर आप इस प्लान को कम से कम 6 महीने के लिए एक्टिवेट करते हैं, तो Airtel की ओर से आपको फ्री Wifi राऊटर मिलता है। यानी आपको राऊटर खरीदने के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

सम्बंधित सुझाव

हालांकि, Airtel के ब्रॉडबैंड इंस्टॉलेशन की सामान्य कीमत ₹1500 है, लेकिन कई बार कंपनी इसे भी डिस्काउंट या प्रमोशनल ऑफर के तहत माफ कर देती है। इसलिए अगर आप नया कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो Airtel के ऑफिशियल स्टोर या वेबसाइट पर चल रहे ऑफर्स जरूर चेक करें।

यह प्लान उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जो Netflix या Hotstar पर हाई-क्वालिटी कंटेंट स्ट्रीम करते हैं, क्योंकि 30 Mbps स्पीड पर 4K क्वालिटी में भी बिना बफरिंग के वीडियो चल सकते हैं।

यह प्लान Airtel Thanks Benefits के साथ आता है, जिसके तहत आपको Airtel के चुनिंदा ऐप्स, रिवॉर्ड्स और कुछ OTT बेनिफिट्स मिल सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक किफायती रेट में अनलिमिटेड इंटरनेट यूज करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले ₹2000 का फायदा लेने के लिए किसान जरूर कर लें ये काम, ऐसे करें चेक

कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म्स मिलते हैं फ्री

Airtel के 599 रुपए प्लान में आपको सिर्फ Disney+ Hotstar ही नहीं, बल्कि कई और लोकप्रिय ऐप्स जैसे SonyLIV, Lionsgate Play, Eros Now, Hoichoi, ManoramaMax आदि का भी एक्सेस मिलता है।

Perplexity Pro फ्री

एयरटेल के इस प्लान में Perplexity Pro का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है। Perplexity Pro के फ्री सब्सक्रिप्शन की मदद से एयरटेल यूजर्स इसके एआई-पावर्ड सर्च, आन्सर इंजन को इस्तेमाल कर पाएंगे, जो कन्वर्जेशनल फॉर्मेट में रियल टाइम एक्यूरेट और रिसर्च वाला रिस्पॉन्स ऑफर करता है। Perplexity Pro के एनुअल सब्सक्रिप्शन की कीमत 17 हजार रुपये है, जो इस प्लान के साथ यूजर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मौका! पूरे ₹30,000 सस्ता हुआ Samsung का AI फीचर्स, 50MP कैमरा, 7 साल का अपडेट
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।