काम की बात: ग्राहकों को पैसे बांट रहा Airtel, हर बार मिले 300-300 रुपये, बस करना होगा यह काम
Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को पैसे कमाने का मौका दे रही है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए Referral Program लेकर आई है। इसमें आप दोस्तों को रेफरल लिंक भेज सकते हैं। अगर वो उस लिंक से सर्विस के लिए साइनअप करता है, तो आपको 300 रुपये का कूपन मिलेगा।

Bharti Airtel ने हाल ही में अपनी 'Priority Postpaid' सर्विस का नाम बदलकर 'Fast Lane 5G' कर दिया है। कंपनी ने बताया कि सर्विस वही रहेगी, बस नाम बदला गया है। दिलचस्प बात यह है कि एयरटेल अब यूजर्स को अपनी सर्विस के लिए नए यूजर्स को रेफर करके बिल पर फायदे पाने का मौका भी दे रही है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स रेफर कर सकते हैं, कमा सकते हैं, फायदा उठा सकते हैं और इसे बार-बार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एयरटेल का 'फास्ट लेन 5G' पोस्टपेड रेफरल प्रोग्राम कैसे काम करता है और रेफर करने पर आप कितने पैसे काम सकते हैं।
सर्विस रेफर करके पैसे काम सकते हैं यूजर, देखें स्टेप्स
टेलीकॉमटॉक के अनुसार, यूजर्स को एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए कंपनी की सर्विस इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने दोस्तों को इनवाइट करना होगा। एयरटेल थैंक्स ऐप iOS और Android, दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके बाद, बस उस सर्विस को चुनें जिसे आप रेफर करना चाहते हैं। आप टेलीकॉम ऑपरेटर की ब्रॉडबैंड, पोस्टपेड, DTH (डायरेक्ट-टू-होम), एयरटेल ब्लैक और प्रीपेड सर्विस को रेफर कर सकते हैं।
इसके बाद, यूजर्स को बस अपना रेफरल लिंक दोस्तों या कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करना होगा। अगर कोई दोस्त या कॉन्टैक्ट उस रेफरल लिंक के जरिए सर्विस के लिए साइन अप करता है, तो आपको 300 रुपये का एयरटेल कूपन मिलेगा। सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि आपके दोस्त को भी 300 रुपये का कूपन मिलेगा। इस कूपन का इस्तेमाल आप जो सर्विस ले रहे हैं, उसके बिल के पेमेंट में किया जा सकता है। ध्यान रखें कि प्रीपेड सर्विस के लिए रेफरल कूपन सिर्फ 100 रुपये का है। टेलीकॉम ऑपरेटर की बाकी सभी सर्विसेज के लिए रेफरल कूपन की वैल्यू 300 रुपये है। कई कूपन होने पर आप अपने बिल पर लगातार डिस्काउंट पा सकते हैं और एक कस्टमर कितने भी रेफरल कर सकता है, इसकी कोई लिमिट नहीं है।
बिल में एडजस्ट हो जाएगा कूपन
रेफरल कूपन क्लेम करने के लिए, आपको बस अपने बिल भरने के लिए Airtel Thanks ऐप खोलना होगा। फिर, बिल भरते समय बस कूपन अप्लाई करें और आपको तुरंत 300 रुपये की छूट मिल जाएगी। यानी कूपन का इस्तेमाल बिल में छूट पाने के लिए ही किया जा सकेगा, पैसा आपके अकाउंट में नहीं आएगा।
एयरटेल ने प्रायोरिटी पोस्टपेड को फास्ट लेन 5G में क्यों रीब्रांड किया?
भारती एयरटेल ने कहा कि प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस वही रहेगी, लेकिन इसका नाम बदलकर फास्ट लेन 5G कर दिया गया है। फास्ट लेन एक ऐसी चीज है जिसे यूजर जब भी कवरेज के अंतर्गत होंगे, अपने फोन की स्क्रीन पर देख सकेंगे। इस सर्विस का उपयोग करने के लिए यूजर्स के पास 5G SA (स्टैंडअलोन) फोन होना जरूरी होगा। एयरटेल इस सर्विस के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता है। एयरटेल की सर्विस अभी भी सरकार की समीक्षा के अधीन है, यह देखने के लिए कि क्या यह ट्राई द्वारा बनाए गए नेट न्यूट्रैलिटी नियमों का पालन करता है।
नेट न्यूट्रैलिटी नियम क्या है?
Net Neutrality (नेट न्यूट्रैलिटी) का मतलब है कि टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel, Jio, Vodafone, BSNL आदि को सभी इंटरनेट ट्रैफिक (डेटा) के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। वे किसी भी वेबसाइट, ऐप, वीडियो या कंटेंट को ब्लॉक नहीं कर सकते।
किसी को धीमा या तेज नहीं कर सकते और किसी को ज्यादा पैसे लेकर तेज स्पीड नहीं दे सकते। यानी Netflix, YouTube जैसे बड़े प्लेटफॉर्म हो या फिर कोई छोटा ब्लॉग, सबको एक समान स्पीड मिलनी चाहिए। कंपनी अपनी मर्जी से भेदभाव नहीं कर सकती। भारत में 12 जुलाई 2018 से भारत में नेट न्यूट्रैलिटी नियम लागू है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


