₹6999 के फोन को खरीदने टूट पड़े ग्राहक, फिर हुआ Sold Out, इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ai+ Pulse 2 Sold Out Again: Ai+ के नए फोन को भारतीय ग्राहक धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Ai+ Pulse 2 की। पहली सेल में फोन मात्र 15 मिनट के अंदर Out Of Stock हो गया था। आज हुई दूसरी सेल में भी फोन के सारे यूनिट्स धड़ाधड़ बिक गए।

Ai+ Pulse 2 sold out again next sale on 27 march

Ai+ Pulse 2 Sold Out Again: Ai+ के नए फोन को भारतीय ग्राहकों धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Ai+ Pulse 2 की। पहली सेल में फोन मात्र 15 मिनट के अंदर Out Of Stock हो गया था। आज यानी 19 मार्च को यह फोन दूसरी बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था और दूसरी सेल में भी फोन के सारे यूनिट्स धड़ाधड़ बिक गए। फोन की प्रति लोगों का रूझान देखकर खुद कंपनी भी हैरान है। कंपनी ने सीईओ माधव सेठ ने एक्स पोस्ट के जरिए Pulse2 को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है। अगर आप इस सेल से भी फोन नहीं खरीद पाएं हैं, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि कंपनी ने अगली सेल डेट की घोषणा कर दी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है। सस्ता होने के बावजूद फोन में AI फीचर्स, 6,000mAh बैटरी, 50MP मेन रियर कैमरा और बड़ा डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

ai pulse 2 sold out again

इस दिन फोन की अगली सेल, देखें कीमत

फोन की अगली सेल 27 मार्च को दोपहर 12PM आयोजित की जाएगी। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है, जबकि इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। नया Ai+ Pulse 2 ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने टीज किया है कि ऑफर में फोन 6,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत में मिलेगा।

ai pulse 2 sold out again

Ai+ Pulse 2 की खासियत

नया Ai+ Pulse 2 फोन एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो nxtQ OS पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है। फोन में 6.75-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है और इसमें सेल्फी कैमरा रखने के लिए वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट से लैस है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि फोन का चिपसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है, और इसने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 2,70,000 से ज्यादा पॉइंट स्कोर किए हैं। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।

Ai+ Pulse 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा लगा है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और जीपीएस भी शामिल है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़₹6999 के फोन को खरीदने टूट पड़े ग्राहक, फिर हुआ Sold Out, इसमें 6000mAh बैटरी