₹6000 से भी कम में नया फोन! 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और 6000mAh बैटरी वाला Ai+ Pulse 2

Mar 02, 2026 02:30 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेक कंपनी Ai+ ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है, जिसमें 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। 6,000 रुपये से कम कीमत वाला यह फोन शानदार ऑप्शंस देता है।

₹6000 से भी कम में नया फोन! 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और 6000mAh बैटरी वाला Ai+ Pulse 2

स्मार्टफोन मार्केट में बजट कैटेगरी में हलचल देखने को मिल रही है और इसी सेगमेंट को मजबूत करने के लिए टेक कंपनी Ai+ ने अपना नया फोन Ai+ Pulse 2 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल आए Pulse मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। कंपनी ने इस फोन को एंट्री-लेवल यूजर्स की रोज की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

ऐसे हैं Ai+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस

Ai+ Pulse 2 में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। आमतौर पर इस कीमत वाले स्मार्टफोन्स में 60Hz या 90Hz डिस्प्ले देखने को मिलता है, लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने से स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया इस्तेमाल और ऐप नेविगेशन स्मूद हो जाता है। डिस्प्ले 450 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे इनडोर और आउटडोर दोनों स्थितियों में स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही इसमें 10 पॉइंट मल्टी-टच सपोर्ट भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो 12nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेज और सोशल मीडिया ब्राउजिंग और हल्की गेमिंग के लिए काफी माना जाता है। फोन LPDDR4x RAM और eMMC स्टोरेज के साथ आता है, जिससे बेसिक मल्टीटास्किंग बिना ज्यादा लैग के की जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Ai+ Pulse 2 में 50MP का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि AI इमेज प्रोसेसिंग के जरिए फोटो क्वॉलिटी बेहतर बनाई गई है, खासकर डे-लाइट फोटोग्राफी में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेड माना जा रहा है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh Li-polymer बैटरी है। बड़ी बैटरी के चलते फोन एक बार चार्ज करने पर नॉर्मल यूजेस में यह डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

फोन Android 16 पर लॉन्च किया गया है, जिस पर कंपनी का NxtQuantum OS दिया गया है। यह इंटरफेस क्लीन और हल्का एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है जिससे कम हार्डवेयर में भी फोन अच्छी परफॉर्मेंस दे सके। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है।

इतनी रखी गई है डिवाइस की कीमत

Ai+ Pulse 2 को ग्रीन, ब्लू, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जो लॉन्च के पहले 24 घंटे का लॉन्च प्राइस होगा। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 11 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।