सबसे पहले देखें Ai+ Pulse 2 का फर्स्ट लुक, पांच खूबसूरत कलर्स में आ रहा फोन, मिलेगा 50MP कैमरा
Ai+ अब Ai+ Pulse 2 को अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर ला रही है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए बताते हैं…

Ai+ अब भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नए मॉडल जोड़ने के लए तैयार है। Ai+ ने पिछले साल जुलाई में भारत में अपने पहले स्मार्टफोन - Nova 5G और Pulse लॉन्च किए थे। अब कंपनी Ai+ Pulse 2 को अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर ला रही है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। अपकमिंग मॉडल दिखने में बेदह खूबसूरत है और इसे पांच कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपकमिंग Ai+ Pulse 2 ने ऑफिशियल लॉन्च डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी एक फ्लिप फोल्ड फोन को भी लाने की तैयारी में है।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें
कंपनी ने कंफर्म किए फोन के ये फीचर्स
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। माइक्रोसाइट के अनुसार, फोन में 50 मेगापिक्सेल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी कैमके लिए फोन में वॉटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6000mAh बैटरी मिलेगी। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें 12nm पर बना यूनसॉक T7250 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ आएगा।
माइक्रोसाइट पर कंपनी ने Ai+ इकोसिस्टम के अन्य प्रोडक्ट्स जैसे टैबलेट, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को भी टीज किया है। फोन दिखने में भी काफी खूबसूरत है। इसके बैक पैनल पर दो तरह की फिनिश देखने को मिलेगी। फोन में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें लेंस के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। माइक्रोसाइट पर इस फोन को पिंक, ग्रीन, पर्पल, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आने के लिए टीज किया है। फोन के राइट साइड पावर बटन है, जिसे ऑरेंज कलर में दिया गया है और ठीक इसके ऊपर वॉल्यूम बटन है। फोन के किनारे गोल रखे गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
24 फरवरी को लॉन्च हो सकता है Ai+ Pulse 2
टिप्स्टर देबयान रॉय ने एक्स पोस्ट में बताया कि फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होगा। इसमें 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरे के अलावा 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फोन की 6000mAh बैटरी में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत 8 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इसे 24 फरवरी को स्मार्टवॉच और ईयरबड्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। अगर यह सच होता है, तो आने वाला मॉडल अपने पिछले मॉडल Ai+ Pulse की तुलना में महंगा होगा, जिसे 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि यह दो वेरिएंट - 4GB+64GB और 6GB+128GB में आएगा और इसका साइज 165.72×76.7×8.5 एमएम होगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Grey









