
अब लाल कलर में धूम मचाएंगे ये सस्ते स्मार्टफोन, कीमत ₹4999 से शुरू, पहली सेल इस दिन
Ai+ ने अपने Ai+ Pulse और Ai+ Nova 5G स्मार्टफोन को नए Sparkling Red कलर में लॉन्च कर दिया है। नए कलर वेरिएंट की बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए बताते हैं सबकुछ…
देसी स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने जुलाई में दो स्मार्टफोन Ai+ Pulse और Ai+ Nova 5G के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। इन दोनों फोन्स को उस समय ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इन दोनों ही फोन को नए कलर में लॉन्च किया है, जिसे स्पार्कलिंग रेड (Sparkling Red) नाम दिया गया है। जल्द ही यह नया कलर वेरिएंट भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल डेट की घोषणा कर दी है। कलर के अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये फोन Android 15 पर बेस्ड NxtQ OS पर चलते हैं, जिसे पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह ओएस यूजर्स के डेटा को MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) द्वारा अप्रूव्ड गूगल क्लाउड सर्वर में स्टोर होगा। ये फोन 50-मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इन दोनों फोन्स की कीमत और खासियत पर... कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए जानते हैं....
इतनी है अलग-अलग कीमत
कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर घोषणा की है कि नए Sparkling Red कलर में दोनों ही मॉडल की बिक्री 15 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट पर Pulse मॉडल की कीमत 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 4,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये है। जबकि, Nova 5G फोन की कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 7,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 9,499 रुपये है। ये फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर्स में उपलब्ध हैं।

Sparkling Red कलर में Pulse मॉडल 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। ऑफर का लाभ लेकर इसे 4,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Sparkling Red कलर में Nova 5G मॉडल 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। ऑफर का लाभ लेकर इसे 6,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
अलग-अलग स्मार्टफोन की खासियत
पल्स में 90 हर्ट्ज और नोवा 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। पल्स मॉडल में यूनिसॉक T615 चिपसेट है, जबकि नोवा में यूनिसॉक T8200 चिपसेट दिया है। ये 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को भी सपोर्ट करते हैं और दोनों ही फोन NxtQuantum के NxtQ OS पर चलते हैं।
NxtQ OS, जिस पर ये फोन चलते हैं, में एक NxtPrivacy डैशबोर्ड है जो यूजर्स को यह दिखाएगा कि कौन से ऐप्स उनके डेटा को ट्रैक कर रहे हैं और कैसे। इसमें NxtQuantum प्लेस्टोर, NxtQuantum थीम डिजाइन टूल, कम्युनिटी ऐप, कम्युनिटी वॉलपेपर और NxtMove ऐप भी शामिल होंगे। यह ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है। यह ओएस एंड्रॉयड 15 पर आधारित है।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए, दोनों ही फोन एआई पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं, जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सेल का है। दोनों ही फोन में आगे की तरफ 5-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
दोनों ही फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पल्स मॉडल का साइज 77.37x167.35x8.5 एमएम और वजन 193 ग्राम है, जबकि नोवा वेरिएंट का साइज 168.04x77.7x8.2 एमएम है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




