Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Ai Plus Launches NovaWatch Smartwatch Lineup with Rotating Camera Wearbuds and Kids Safety Features
स्मार्टवॉच में ही कैमरा और इयरबड्स भी! Ai+ ने पेश की NovaWatch सीरीज, ऐसे हैं फीचर्स

स्मार्टवॉच में ही कैमरा और इयरबड्स भी! Ai+ ने पेश की NovaWatch सीरीज, ऐसे हैं फीचर्स

संक्षेप:

Ai+ ने NovaWatch स्मार्टवॉच सीरीज का ऐलान किया है, जिसमें Active, Wearbuds, Kids Geo Fencing 4G और इंडस्ट्री-फर्स्ट Rotating Camera LTE Watch शामिल हैं। यह सीरीज सेफ्टी, हेल्थ और स्टाइल पर फोकस करते हुए Q1 2026 में Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर लॉन्च होगी।

Jan 07, 2026 04:30 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेक कंपनी Ai+ ने आज अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज NovaWatch से पर्दा उठाया है, जिसके साथ कंपनी ने कनेक्टेड डिवाइसेज की दुनिया में एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रही है। यह लाइनअप सुरक्षा, रोजमर्रा की हेल्थ ट्रैकिंग और पर्सनल स्टाइल तीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साल 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने वाली NovaWatch सीरीज Ai+ की उस सोच को दिखाती है, जिसमें वियरेबल टेक्नोलॉजी सिर्फ फीचर्स तक लिमिट ना होकर फैशन और प्रैक्टिकल यूज का बैलेंस बनाती है।

Ai+ NovaWatch लाइनअप में Active, Wearbuds, Kids Geo Fencing 4G Watch और इंडस्ट्री का पहला Rotating Camera LTE Watch (Rotatecam 4G) शामिल है। हर मॉडल को एक खास यूज-केस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे अलग-अलग उम्र और लाइफस्टाइल वाले यूजर्स को एक ऐसा वियरेबल मिले, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से फिट हो सके।

ये भी पढ़ें:iPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए ‘Vintage’, आपका भी लिस्ट में तो नहीं?

NovaWatch Active: रोजमर्रा की हेल्थ पर फोकस

NovaWatch Active उन यूजर्स के लिए है जो एक सिंपल और भरोसेमंद हेल्थ-ट्रैकिंग स्मार्टवॉच चाहते हैं। इसमें जरूरी वेलनेस मेट्रिक्स पर फोकस किया गया है और इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है, जो पहली बार इस्तेमाल करते ही कंफर्टेबल और इजी-टू-यूज फील हो। कंपनी के मुताबिक, इसका फॉर्म फैक्टर भी इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिलेगा।

Wearbuds: घड़ी और इयरबड्स, एक ही डिवाइस में

सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल Wearbuds है ‘फर्स्ट-ऑफ-इट्स-काइंड’ कहा जा रहा है। यह एक ऐसी स्मार्टवॉच है, जिसमें इन-बिल्ट Bluetooth इयरफोन्स दिए गए हैं। इसका मकसद यूजर्स को अलग-अलग डिवाइसेज साथ रखने की झंझट से बचाना है। फैशन-फॉरवर्ड डिजाइन और डे-टू-डे कन्वीनियंस के साथ Wearbuds पूरे दिन पहने जाने के लिए तैयार की गई है।

Kids Geo Fencing 4G Watch: बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Kids Geo Fencing 4G Watch को खास तौर पर फैमिली सेफ्टी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बच्चों और माता-पिता के बीच आसान कनेक्टिविटी देता है, जिससे पैरेंट्स बच्चों के संपर्क में रह सकते हैं, वो भी बिना स्मार्टफोन जैसी मुश्किलों और जोखिमों के।

ये भी पढ़ें:मौका! 50MP कैमरा वाले Samsung फोन पर बंपर छूट, कीमत हुई 9000 रुपये से कम

Rotatecam 4G: स्टाइल और क्रिएटिविटी का नया रूप

Rotatecam 4G उन यूजर्स के लिए है जो वियरेबल्स को अपने पर्सनल स्टाइल का एक्सटेंशन मानते हैं। इसमें दिया गया रोटेटिंग कैमरा स्मार्टवॉच एक्सपीरियंस को एक मजेदार और क्रिएटर-फ्रेंडली डायमेंशन देता है। बोल्ड डिजाइन और सोशल-फोकस्ड फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

NovaWatch के साथ Ai+ अपनी 'Add A Plus' फिलॉसफी को वियरेबल सेगमेंट में भी आगे बढ़ा रहा है। कंपनी का मकसद सेफ्टी, स्टाइल और हेल्थ-ट्रैकिंग को ज्यादा आसान और एक्सेसिबल बनाना है। फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और अवेलेबिलिटी की जानकारी लॉन्च के करीब शेयर की जाएगी। NovaWatch और Novapods, दोनों जल्द Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर्स के जरिए देशभर में लॉन्च किए जाएंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।