Flip फोन लवर्स के लिए खुशखबरी! कल 50MP कैमरा के साथ आ रहा Ai+ का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, Samsung को देगा कड़ी टक्कर
अगर आप फोल्डेबल फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो जानें लें कि Ai+ सबसे सस्ता फ्लिप फोन लॉन्च करने करने का रहा है। यह फोन भारत में कल 9 अप्रैल को लॉन्च होगा। जानें क्या होंगी इस फोन की खासियतें:

भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहे हैं, लेकिन उनकी कीमत अभी भी काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर आप सस्ते में फ्लिप फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Ai+ अपना पहला Flip स्मार्टफोन Ai+ Nova Flip 5G भारत में लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और Flipkart पर उपलब्ध रहेगा। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह एक क्लैमशेल (flip) डिजाइन के साथ आएगा और जरूरत पड़ने पर खोलकर बड़ी स्क्रीन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
Ai+ Nova Flip 5G का डिजाइन
यह फोन एक क्लैमशेल फ्लिप डिजाइन के साथ आता है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। फोन को फोल्ड करने पर यह काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है, जिससे इसे जेब में रखना आसान हो जाता है।
Ai+ Nova Flip 5G के फीचर्स (लीक)
इसमें 6.78 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Ai+ Nova Flip 5G में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर दिया गया है। फोन में कंपनी का अपना nxtQ OS दिया गया है, जो Android बेस्ड है और प्राइवेसी पर फोकस करता है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। ससे आप अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Flip डिजाइन की वजह से आप फोन को टेबल पर रखकर बिना हाथ लगाए फोटो भी ले सकते हैं। Ai+ Nova Flip 5G में 4325mAh की बैटरी दी गई है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Midnight






