जमकर चला ₹14,999 वाले AI फोन का जादू, पहली सेल में कुछ ही घंटो में हुआ Out of Stock, 24 अप्रैल को फिर मौका
Ai+ Nova 2 Ultra ने पहली ही सेल में मचाया धमाल, लॉन्च होते ही कुछ घंटों में हुआ सोल्ड आउट। फोन में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स से लैस हैं। जानें फोन की अगली सेल कब।

Ai+ Nova 2 Ultra Get Sold Out: Ai+ ने अपने नए स्मार्टफोन Nova 2 Ultra के साथ बजट सेगमेंट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने इस फोन को दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत में लॉन्च किया है। आज दोपहर 12 बजे फोन की पहली सेल शुरू हुई है और इस सेल के शुरू होते ही कुछ घंटो में Ai+ Nova 2 Ultra सोल्ड आउट हो गया। जिससे पता चलता है कि फोन को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। Ai+ Nova 2 Ultra की खास बात इसमें मिलने वाला MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे मजबूत फीचर्स मिलते हैं। जानें फोन की अगली सेल कब है, इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल्स:
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की अगली सेल कब, कीमत और ऑफर्स
अगर आप भी Ai+ Nova 2 Ultra 5G को खरीदना चाहते हैं तो यह फोन 24 अप्रैल को दोबारा सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन दो वेरिएंट में आता है 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है। हालांकि, कंपनी इस पर 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत लगभग 14,999 रुपए तक पहुंच जाती है।
इस प्राइस में इतने फीचर्स मिलना इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बनाता है। इसके अलावा, इस फोन के साथ फ्री ईयरबड्स भी दिए जा रहे हैं, जो इस ऑफर को और ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की खास बातें
Nova 2 Ultra में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है। इसके साथ ही 2,500nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन का डिजाइन इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। इसके बैक पैनल पर गोलाकार RGB LED लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो अलग-अलग रंगों में चमकती है। यूजर्स इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं और नोटिफिकेशन या कॉल अलर्ट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन काफी मजबूत है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। फोन Android 16 पर आधारित कंपनी के NxtQ OS पर चलता है, जिससे यूजर इंटरफेस स्मूद और फास्ट लगता है। फोटोग्राफी के लिए Nova 2 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX752 मेन सेंसर मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इससे फोटो और वीडियो ज्यादा क्लियर और स्टेबल बनते हैं। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है।
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। Ai+ Nova 2 Ultra 5G में कनेक्टिविटी के लिए सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 5G सपोर्ट, डुअल सिम, Wi-Fi और Bluetooth। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे कनेक्शन ज्यादा स्टेबल और फास्ट रहता है। फोन को IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Midnight




