LED लाइट्स, 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा वाले AI+ के दो स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च, कीमत होगी सबके बजट में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

AI+ Nova 2 Pro 5G और AI+ Nova 2 Neo 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में LED Lights, बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और आकर्षक डिजाइन के साथ आने वाले हैं।

AI+ Nova 2 Pro 5G

AI+ अपने दो नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 Pro 5G और AI+ Nova 2 Neo 5G को भारत में आज लॉन्च करने वाला है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को लेकर लगातार टीजर जारी कर रही थी और अब आखिरकार लॉन्च का दिन आ गया है। AI+ Nova 2 सीरीज को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में आकर्षक डिजाइन, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार इन स्मार्टफोन्स में यूनिक LED Lights डिजाइन देखने को मिलने वाला है। लॉन्च से पहले जानिये फोन के फीचर्स और संभावित कीमत की डिटेल्स:

AI+ Nova 2 Pro 5G के खास फीचर्स

AI+ Nova 2 Pro 5G को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं। फोन में 6.9 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिससे वीडियो देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग का अनुभव बेहतर होगा। इसकी एक बड़ी खासियत बैक पैनल पर मिलने वाली LED Lights होंगी। ये LED लाइट्स कॉल आने, नोटिफिकेशन मिलने और अन्य अलर्ट के दौरान चमकेंगी, जिससे फोन का लुक काफी यूनिक नजर आएगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन इमर्सिव डिस्प्ले और प्रो-लेवल फीचर्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 12,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

AI+ Nova 2 Neo 5G की खासियतें (संभावित)

दूसरी तरफ AI+ Nova 2 Neo 5G उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है, जो रोजमर्रा के कामों और 5G नेटवर्क के लिए अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में मदद करेगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।