इंतजार खत्म! Ai+ ने लॉन्च किए नए इयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत केवल 699 रुपये से शुरू

Feb 24, 2026 05:54 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Ai+ ने भारत में NovaPods और NovaWatch सीरीज लॉन्च की है, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इन डिवाइस में ANC, AMOLED डिस्प्ले, 4G कॉलिंग और लंबी बैटरी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। 

इंतजार खत्म! Ai+ ने लॉन्च किए नए इयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत केवल 699 रुपये से शुरू

टेक कंपनी Ai+ ने अपने AIoT इकोसिस्टम को बढ़ाते हुए NovaPods और NovaWatch सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नए इयरबड्स और स्मार्टवॉच को लेकर कंपनी का दावा है कि वह कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने की स्ट्रेटजी पर काम कर रही है। 699 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह लॉन्च खास तौर से उन यूजर्स को टारगेट करता है जो बजट में बेहतर ऑडियो और स्मार्टवॉच एक्सपीरियंस चाहते हैं। इनकी सेल 27 फरवरी से Flipkart पर शुरू हो रही है।

NovaPods Go

सबसे सस्ता मॉडल NovaPods Go है, जिसकी कीमत 699 रुपये रखी गई है। इस इयरबड में 10mm ड्राइवर, ड्यूल माइक्रोफोन और 60 मिलीसेकंड लो-लेटेंसी का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी दी है, जो स्टेबल कनेक्शन का दावा करती है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह सिंगल चार्ज पर 6.5 घंटे और केस के साथ कुल 24 घंटे तक चल सकता है। टाइप-C चार्जिंग, टच कंट्रोल और IPX4 रेटिंग इसे इस कीमत में अट्रैक्टिव ऑप्शन बनाती है।

NovaPods Pro

नए लॉन्च में से NovaPods Pro थोड़ा प्रीमियम विकल्प है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसमें एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और 6 माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है, जिससे कॉल क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है। 45 मिलीसेकंड लो-लेटेंसी और ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट इसे गेमिंग के लिए भी परफेक्ट बनाता है। ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और हॉल स्विच टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स इसे मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसकी कुल बैटरी लाइफ 30 घंटे तक बताई गई है।

सम्बंधित सुझाव

AI+ Devices

NovaPods Clips

इयरबड ओपन-वियर डिजाइन के साथ आता है, जो लंबे समय तक पहनने में आराम देता है। इसमें 10mm ड्राइवर, 50ms लो-लेटेंसी और ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट मिलता है। यह सिंगल चार्ज पर 6 घंटे और कुल 16 घंटे तक चल सकता है। IPX4 रेटिंग के साथ यह हल्की बारिश और पसीने से सेफ रहता है।

NovaWatch Active स्मार्टवॉच

स्मार्टवॉच सेगमेंट में NovaWatch Active की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। इसमें 1.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले (466x466 पिक्सल), ब्लूटूथ कॉलिंग और डायल पैड दिया गया है। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग शामिल हैं। 300mAh बैटरी और IP68 रेटिंग इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

NovaWatch Kids 4G स्मार्टवॉच

बच्चों के लिए NovaWatch Kids 4G को 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 4G कॉलिंग, GPS, SOS बटन, जियो-फेंसिंग और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। 800mAh बैटरी और IP67 रेटिंग इसे सेफ और काम का डिवाइस बनाते हैं।

Ai+ Wearbuds स्मार्टवॉच

इनके अलावा Ai+ Wearbuds एक अनोखा डिवाइस है, जिसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच के अंदर डिटैचेबल इयरबड्स दिए गए हैं। इसमें 2GB स्टोरेज, ब्लूटूथ 5.3 ड्यूल मोड, ENC कॉलिंग और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

बता दें, कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Pulse 2 स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च होगा, जिसमें 50MP AI ड्यूल कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलेगा। इसके बाद Nova 2 सीरीज भी बाजार में उतारी जाएगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।