AI का कमाल, सीधे भगवान से करा रहा वीडियो कॉल, लोग कर रहे मन की बात
अब आप सीधे भगवान से बातें कर सकते हैं उन्हें वीडियो कॉल अपने मन की बात बता सकते हैं। AI ने यह कमाल कर दिखाया है। Just Like Me नाम का एक ऐप तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को जीसस से वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा दे रहा है।

जब भी हम किसी मुसीबत में फंसते हैं, तो सबसे पहले भगवान को याद करते हैं। कई लोग भगवान से मन ही मन बातें करते हैं। लेकिन अब आप सीधे भगवान से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। सुनने में यह भले ही अजीब लगे कि यह बिल्कुल सच है। AI ने यह कमाल कर दिखाया है। AI न केवल कोड लिख सकता है, आपका काम कर सकता है, बल्कि यह भगवान की नकल भी कर सकता है। सोशल मीडिया पर 'Just Like Me' नाम का एक नया ऐप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके जरिए आप जीसस से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं और इसके लिए यूजर को हर मिनट 1.99 डॉलर (लगभग 185 रुपये) की मामूली फीस देना होगी। कैसे काम करता है यह ऐप और AI आखिर जीसस कैसे बना? चलिए 'भगवान से बात कराने वाली' इस नई सर्विस के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं...
AI करा रहा जीसस से बात
'Just Like Me' एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को AI अवतारों से बात करने की सुविधा देता है, इनमें आध्यात्मिक गुरुओं से लेकर US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक शामिल हैं। जीसस का अवतार भी वेबसाइट पर मौजूद दूसरे सभी किरदारों की तरह ही काम करता है। इस प्लेटफॉर्म पर इसे “Jesus (With Love by AI)” के तौर पर दिखाया गया है। आप Just Like Me की वेबसाइट पर भी जाकर सुविधा लाभ ले सकते हैं।
जैसे ही आप प्लेटफॉर्म के जीसस वाले पेज पर, आप देखते हैं कि कंधे तक लंबे बालों वाले जीसस के अवतार पर धूप की सुनहरी रोशनी पड़ रही है और चेहरे पर मुस्कान है। 'जस्ट लाइक मी' के CEO क्रिस ब्रीड ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह अवतार देखने में "द चोजन" सीरीज के अभिनेता जोनाथन रूमी से प्रेरित है। इस AI को खुद किंग जेम्स बाइबल और उपदेशों पर प्रशिक्षित किया गया है।
वेबसाइट पर मौजूद जीसस का पेज यह दावा करता है कि यह आपको "चिंता और डर पर काबू पाने" में मदद कर सकता है, या आपको "अपनी पहचान और आत्म-मूल्य खोजने" में सक्षम बना सकता है। यूजर्स जीसस के इस AI अवतार से बेझिझक बात कर सकते हैं, और बदले में सलाह या भावनात्मक सहारा पा सकते हैं। ब्रीड का मानना है कि एक AI जीसस इंसानों में वैसी ही भावनाएं जगा सकता है, जैसी वे चर्च में प्रार्थना करते समय महसूस करते हैं।
कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म
इस प्लेटफॉर्म को यूज करना भी आसान है। आप justlikeme.com वेबसाइट पर जाकर इस प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। सर्च बार में Jesus लिखकर जैसे ही सर्च करेंगे आपके सामने Jesus (With Love by AI) का ऑप्शन आ जाएगा। आप इस ऑप्शन पर टैप करके आगे बढ़ेंगे, तो आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको जीसस क्राइस्ट को वॉयस कॉल या वीडियो कॉल करने का ऑप्शन मिलता है। भगवान के एआई अवतार से बात करने के लिए आपको 2 मिनट मुफ्त मिलते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि सेशन शुरू करने से पहले ही आपको अपनी बैंक कार्ड डिटेल्स डालनी होंगी।
यीशु मसीह अकेले ऐसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व नहीं हैं जिनका AI अवतार ऑनलाइन उपलब्ध है। इसी तरह के आस्था पर आधारित AI किरदारों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जैसे कि हिंदू या बौद्ध गुरु, जो यूजर्स को आध्यात्मिक सहारा देते हैं। 'ChatwithGod' नाम की एक और वेबसाइट एक आसान चैटिंग इंटरफेस देती है, जिसमें यूजर्स को अपने धर्म और मूड के हिसाब से चैटबॉट को कस्टमाइज करने का विकल्प मिलता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


