AI Impact Summit: PM मोदी के मंच से गूंजा ग्लोबल लीडरशिप का संदेश, दुनिया के दिग्गज साथ

Feb 16, 2026 07:01 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में ग्लोबल लीडर्स और टेक एक्सपर्ट्स का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में भारत में AI डिवेलपमेंट की जरूरत पर जोर दिया। 

AI Impact Summit: PM मोदी के मंच से गूंजा ग्लोबल लीडरशिप का संदेश, दुनिया के दिग्गज साथ

राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 की शुरुआत प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन के साथ हुई। सोमवार को आयोजन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, 'दुनिया को AI पर चर्चा के लिए एकसाथ लाना आज की जरूरत है। आज से भारत, दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit की मेजबानी कर रहा है। मैं दुनिया भर से आए सभी नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, इनोवेटर्स, पॉलिसी-मेकर्स, रिसर्चर्स और टेक लवर्स का इस शिखर सम्मेलन में हार्दिक स्वागत करता हूं।'

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े बदलाव के शुरुआती मोर्चे पर खड़ा है। उन्होंने उल्लेख किया कि AI के क्षेत्र में भारत की प्रगति महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।

45 से ज्यादा देशों के लोग शामिल

AI शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल पॉलिटिकल लीडर्स, टेक कंपनियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च कम्युनिटीज की भागीदारी है। जानकारी के मुताबिक, इस आयोजन में 45 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva और संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

टेक्नोलॉजी वर्ल्ड से गूगल के सीईओ Sundar Pichai और OpenAI के प्रमुख Sam Altman समेत अलग-अलग ग्लोबल AI कंपनियों के प्रतिनिधि भी आयोजन में मौजूद होंगे।

भारत में AI डिवेलपमेंट पर जोर

सरकार की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, IndiaAI Mission के तहत 10,372 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस पहल के चलते 38,000 से ज्यादा GPUs को शेयर्ड कंप्यूट एक्सेस के लिए ऑनबोर्ड किया गया है। 12 भारतीय फाउंडेशन मॉडल डिवेलप किए जा रहे हैं और 30 से ज्यादा इंडिया-स्पेसिफिक AI ऐप्लिकेशंस को परमिशन दी गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट और PhD स्टूडेंट्स को टारगेटेड प्रोग्राम्स की मदद से सपोर्ट दिया जा रहा है।

AI Impact Summit 2026 में अलग-अलग वर्क-ग्रुप्स और थीमैटिक सेशंस की मदद से आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से जुड़े ढेरों मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। आयोजन स्थल पर AI Impact Expo भी आयोजित किया गया है, जो 70000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है और कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और पब्लिक सर्विस से जुड़े AI ऐप्लिकेशंस को शोकेस किया जा रहा है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;