7000mAh की बैटरी वाले दो बेहद किफायती स्मार्टफोन, सस्ते वाले की कीमत मात्र 7999 रुपये

Jan 04, 2026 02:55 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यहां हम आपको दो ऐसे फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो 13 हजार रुपये से कम की कीमत में 7000mAh की बैटरी ऑफर करते हैं। हमारी लिस्ट में एक फोन ऐसा भी है, जिसकी कीमत मात्र 7999 रुपये है। इस लिस्ट में मोटोरोला का भी फोन शामिल है।

7000mAh की बैटरी वाले दो बेहद किफायती स्मार्टफोन, सस्ते वाले की कीमत मात्र 7999 रुपये

कम बजट में 7000mAh की बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको दो ऐसे फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो 13 हजार रुपये से कम की कीमत में 7000mAh की बैटरी ऑफर करते हैं। हमारी लिस्ट में एक फोन ऐसा भी है, जिसकी कीमत मात्र 7999 रुपये है। इन फोन में आपको पावरफुल बैटरी के साथ बेस्ट-इन-सेगमेंट डिस्प्ले और प्रोसेसर भी मिलेगा। इस लिस्ट में मोटोरोला का भी फोन शामिल है। तो आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

MOTOROLA G06 Power

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर 7999 रुपये का मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की है। यह इस सेगमेंट में ऑफर की जा रही सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है।

मोटोरोला

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक G81 एक्सट्रीम दे रही है। सुपर प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। दमदार साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है।

POCO M7 Plus 5G

4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12999 रुपये है। इस फोन में भी आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 18 वॉट की रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कंपनी इस फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले दे रही है।

फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। पोको का यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।