Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़affordable 108mp camera phone priced between rupees 10000 to 12000 list includes motorola also
108MP के कैमरा वाले दो धाकड़ फोन, रैम 12GB तक, कीमत 10 से 12 हजार के बीच, मोटोरोला भी लिस्ट में

108MP के कैमरा वाले दो धाकड़ फोन, रैम 12GB तक, कीमत 10 से 12 हजार के बीच, मोटोरोला भी लिस्ट में

संक्षेप:

इन फोन की कीमत 10 से 12 हजार रुपये के बीच है। इन फोन में आपको 108MP का मेन कैमरा मिलेगा। इन डिवाइसेज का सेल्फी कैमरा 32MP तक का है। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम और 6000mAh की बैटरी भी मिलेगी।

Jan 03, 2026 02:21 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में धांसू मेन कैमरा वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको दो धांसू ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन की कीमत 10 से 12 हजार रुपये के बीच है। इन फोन में आपको 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। धांसू मेन कैमरा के साथ कंपनी इन डिवाइसेज में तगड़ा सेल्फी कैमरा भी दे रही है, जो 32 मेगापिक्सल तक का है। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम और 6000mAh की बैटरी भी मिलेगी। हमारी इस लिस्ट में मोटोरोला और पोको के फोन शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

POCO M6 Plus 5G

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 10,999 रुपये है। फोन 6जीबी वर्चुअल रैम के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोन में फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:सैमसंग का एक और नया स्मार्टफोन, मिल सकता है 50MP का मेन कैमरा, ऐंड्रॉयड 16

पोको का यह फोन 6.79 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 दे रही है। फोन की बैटीर 5030mAh की है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola G60

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर 12 हजार रुपये का मिल रहा है। फोन में कंपनी 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। इसके अलावा इसमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:₹6 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का यह 5G फोन, खुश कर देगी नई कीमत, फीचर कमाल के

प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.8 इंच का है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। फोन दो कलर ऑप्शन- डाइनैमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैंपेन में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।