Acer Swift Neo AI लैपटॉप लॉन्च: Intel Core Ultra प्रोसेसर और 32GB RAM; इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Acer ने भारत में नया Swift Neo AI लैपटॉप लॉन्च किया है, जो Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 प्रोसेसर, AI फीचर्स और 32GB तक RAM के साथ आता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Acer Swift Neo AI Laptop
Acer Swift Neo AI लैपटॉप भारतीय मार्केट में 32GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है।

टेक कंपनी Acer ने भारत में अपना नया Swift Neo AI laptop लॉन्च कर दिया है। यह नया लैपटॉप उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के काम के लिए तेज परफॉर्मेंस के साथ हल्का और पोर्टेबल डिजाइन चाहिए। नया Swift Neo AI Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H Gaming-Grade processors के साथ आता है और इसमें AI बेस्ड कंप्यूटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

सम्बंधित सुझाव

Acer Swift Neo AI में नए Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H Gaming-Grade प्रोसेसर मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ये प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन कोलैबोरेशन और एंटरटेनमेंट जैसे कामों के दौरान तेज और बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। लैपटॉप में Intel AI Boost भी इंटीग्रेटेड है, जिससे AI आधारित प्रोडक्टिविटी, कोलैबोरेशन और क्रिएटिव एप्लीकेशन का अनुभव बेहतर हो सकता है।

लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ऐसे में यूजर्स एक साथ कई एप्लीकेशन चलाने के साथ तेज बूट टाइम और बेहतर सिस्टम रिस्पॉन्स का फायदा उठा सकेंगे।

14-इंच WUXGA डिस्प्ले, OLED का भी ऑप्शन

Acer के नए Swift Neo AI में 14-इंच WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। चुनिंदा मॉडल में OLED डिस्प्ले का विकल्प भी उपलब्ध होगा। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। लैपटॉप में नैरो-बेजल डिजाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी एक्सपीरियंस बेहतर होता है। यह डिस्प्ले वीडियो कॉलिंग, कंटेंट देखने, डॉक्यूमेंट पर काम करने और अन्य रोजमर्रा के प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए काम का हो सकता है।

सम्बंधित सुझाव

सिर्फ 1.25Kg वजन, प्रीमियम मेटल डिजाइन

Swift Neo AI की सबसे बड़ी खासियतों में इसका पोर्टेबल डिजाइन शामिल है। लैपटॉप में प्रीमियम मेटल टॉप और बॉटम कवर दिया गया है और इसका वजन केवल 1.25 किलोग्राम है। इसकी मोटाई 17.2mm है, जिससे इसे आसानी से बैग में लेकर यात्रा की जा सकती है। इसमें 180-डिग्री हिंज दिया गया है। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड, प्रिसिजन टचपैड और इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट रीडर भी मौजूद है।

USB Type-C Fast Charging और Wi-Fi 6

कनेक्टिविटी के लिए Acer Swift Neo AI में दो फुल-फंक्शन USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इनका इस्तेमाल चार्जिंग, हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले आउटपुट के लिए किया जा सकता है। लैपटॉप 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें HDMI और कई USB पोर्ट दिए गए हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है, जो तेज कनेक्शन, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी देने का दावा करता है।

साथ ही, Acer Swift Neo AI में ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉल के लिए Full HD 1080p webcam दिया गया है। इसमें डुअल बिल्ट-इन स्पीकर्स भी मौजूद हैं। लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है और इसमें Microsoft Copilot का सपोर्ट मिलता है। पावर के लिए इसमें 52Wh बैटरी दी गई है, जबकि 65W USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

Acer Swift Neo AI की भारत में कीमत

भारत में नए Acer Swift Neo AI की शुरुआती कीमत 67,999 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप Flipkart, Acer E-store और अन्य रिटेल चैनल्स की मदद से खरीदा जा सकेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Acer Swift Neo AI लैपटॉप लॉन्च: Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ 32GB RAM