काम की बात: AC ठंडा नहीं कर रहा? घर बैठे ऐसे ठीक करें, बिना पैसे खर्च किए होगी जोरदार कूलिंग, फॉलो करें ये 5 तरीके
AC सही से ठंडा नहीं कर रहा है? सर्विस कराने से पहले ये आसान चीज जरूर चेक करें। जानिए AC की कूलिंग कम होने के पीछे असली कारण और घर बैठे समाधान।

गर्मी में AC हर घर की जरूरत होता है। AC के बिना कुछ घंटे भी बिताना मुश्किल सा लगता है ऐसे में अगर आपने पहली बार AC चालू किया है पर वह ठंडक उतनी नहीं देता जितनी पहले देता था। तो तुरंत सर्विस सेंटर या टेक्नीशियन को कॉल नहीं करें। AC की कूलिंग कम होने के पीछे एक बहुत ही साधारण कारण हो सकता है, जिसे आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में ठीक कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, AC की परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा असर एयरफ्लो और फिल्टर की सफाई का होता है। अगर फिल्टर गंदा हो जाए या एयरफ्लो ब्लॉक हो जाए, तो AC सही तरीके से ठंडी हवा नहीं दे पाता। कई बार लोग इस छोटी सी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं और बिना वजह सर्विस पर पैसे खर्च कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पहले कुछ बेसिक चीजें खुद चेक करें।
सम्बंधित सुझाव

38% OFF

Acerpure Chill Neo 1.0 Ton 3 star AC5IPG61TN3W 7 in 1 Convertible, Ice Blast Mode, 4 way swing, Cooling @ 58 degree
Acerpure Chill Neo 1.0 Ton 3 star AC5IPG61TN3W 7 in 1 Convertible
Ice Blast Mode
4 way swing

₹29990
₹47990खरीदिये

35% OFF

Godrej 1.5 Ton 3 Star, Hot & Cold, 5 Years Comprehensive Warranty, Inverter Split AC (Copper, Anti-Freeze Thermostat, Twin-Rotary Compressor, AC 1.5T SIH 18ITC3-WWR, White)
Godrej 1.5 Ton 3 Star
Hot & Cold
5 Years Comprehensive Warranty

₹36190
₹55990खरीदिये

46% OFF

LG Essential Series, 0.8 Ton 2 Star,New star rated, Smart Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 Cooling, Faster Cooling & Energy Saving, HD Filter with AntiVirus Protection, AS-Q11KNVE, White)
LG Essential Series
0.8 Ton 2 Star
New star rated

₹26490
₹48990खरीदिये
सर्विस से पहले करें ये 5 आसान काम जिससे कूलिंग होगी परफेक्ट
1. सबसे पहले AC का फिल्टर साफ करें
AC कूलिंग कम होने की सबसे बड़ी वजह गंदा एयर फिल्टर होता है। जब फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, तो हवा का फ्लो रुक जाता है और ठंडी हवा सही से बाहर नहीं आ पाती। ऐसे में AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन कूलिंग कम हो जाती है। इसलिए हर 15-20 दिन में फिल्टर निकालकर पानी से साफ करना बहुत जरूरी है। यह छोटा सा काम आपकी AC की परफॉर्मेंस को काफी हद तक सुधार सकता है।
2. कमरे का एयरफ्लो सही रखें
अगर कमरे में हवा का सही सर्कुलेशन नहीं होगा, तो AC की ठंडक भी कम लगेगी। इसलिए कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रहें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए। साथ ही, पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है, जिससे कूलिंग बेहतर महसूस होती है।
3. AC की सही सेटिंग इस्तेमाल करें
कई बार AC सही होता है लेकिन सेटिंग गलत होने की वजह से कूलिंग नहीं मिलती। हमेशा AC को Cool Mode पर रखें और तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करें। अगर AC Fan Mode पर होगा, तो वह सिर्फ हवा घुमाएगा, ठंडा नहीं करेगा।
सम्बंधित सुझाव

45% OFF

Midea 1.5Ton 5S,New Star rated, Wi-Fi AI Inverter Split AC (Copper,Convertible 6-in-1 with Smart Wi-Fi,Turbo Mode, Auto Clean & HD+PM 2.5 Filter,Santis MAX RYL Wi-Fi - MAI18SR5R36W0, White)
Midea 1.5Ton 5S
New Star rated
Wi-Fi AI Inverter Split AC (Copper

₹37990
₹68990खरीदिये

44% OFF

Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 with Smart Energy Display, Insta Cool, Auto Clean and PM 2.5 Filter, ESTER EDGE Gxi-CAI18EE5R36F0, White)
Carrier 1.5 Ton 5 Star
New Star rated
Flexicool Inverter Split AC (Copper

₹41990
₹75590खरीदिये

53% OFF

LG 1 Ton 4 Star DUAL Inverter Split AC (Copper, AI Convertible 6-in-1 with VIRAAT Mode, Faster Cooling & Energy Saving, 4 Way Swing, HD Filter with AntiVirus Protection, US-Q13JNYE, White)
LG 1 Ton 4 Star DUAL Inverter Split AC (Copper
AI Convertible 6-in-1 with VIRAAT Mode
Faster Cooling & Energy Saving

₹33490
₹71990खरीदिये
4. आउटडोर यूनिट की सफाई करें
AC का आउटडोर यूनिट अगर गंदा हो जाए या उसके आसपास कचरा जमा हो जाए, तो वह गर्म हवा बाहर नहीं निकाल पाता। इससे AC की कूलिंग पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए समय-समय पर आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह साफ रखें और ध्यान दें कि उसके सामने कोई रुकावट न हो। जरूरत पड़े तो हल्के पानी से भी सफाई की जा सकती है।
5. कमरे को धूप और गर्मी से बचाएं
अगर आपके कमरे में सीधी धूप आती है, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कूलिंग कम लगती है। इससे बचने के लिए खिड़कियों पर पर्दे या ब्लाइंड्स लगाएं और दरवाजे बंद रखें। जितना कम गर्मी अंदर आएगी, AC उतनी जल्दी और बेहतर कूलिंग देगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




