काम की बात: घंटों AC चलाने की जरूरत नहीं! AC के साथ लगाएं ये सस्ता Fan, कमरा जल्दी होगा बर्फ जैसा ठंडा और बिजली बिल भी होगा कम
अगर आपका AC कमरा जल्दी ठंडा नहीं कर पा रहा या बिजली बिल ज्यादा आ रहा है, तो यह सस्ता सा फैन आपके बहुत काम आ सकता है। यह फैन चलाने से तेजी से कूलिंग मिलती है और बिजली की बचत होती है।

AC Cooling Hack: गर्मी के मौसम में AC ही ठंडक का आखिरी ऑप्शन है, लेकिन कई बार AC घंटों चलाने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता। ऊपर से हर महीने आने वाला भारी बिजली बिल अलग परेशान करता है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि ज्यादा Cooling पाने के लिए नया AC खरीदना पड़ेगा, लेकिन शायद आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर AC के साथ सही तरीके से एक साधारण Pedestal Fan इस्तेमाल किया जाए, तो कमरा ज्यादा तेजी से ठंडा हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे बिजली की खपत भी कम हो सकती है। यही वजह है कि अब कई लोग AC के साथ फैन का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल कर रहे हैं।
Pedestal Fan ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाने में मदद करता है। इससे AC पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और कमरे का तापमान जल्दी कम हो जाता है। यह एक ऐसा छोटा और सस्ता तरीका है, जिससे कूलिंग बेहतर हो सकती है और बिजली का बिल भी कम आ सकता है।
AC के साथ फैन लगाने के फायदे
जब हम सिर्फ AC चलाते हैं, तो उसकी ठंडी हवा अक्सर कमरे के एक हिस्से में ज्यादा महसूस होती है। खासकर बड़े कमरे में ठंडक हर कोने तक जल्दी नहीं पहुंच पाती। ऐसे में अगर AC के साथ Pedestal Fan या Table Fan चलाया जाए, तो वह ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाने का काम करता है। फैन हवा को लगातार सर्कुलेट करता रहता है, जिससे कमरे का तापमान जल्दी बैलेंस हो जाता है। यही वजह है कि AC और फैन का कॉम्बिनेशन ज्यादा बेहतर कूलिंग देता है। कई लोग सोचते हैं कि फैन चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होगी, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह AC की कूलिंग को बेहतर बनाकर फायदा पहुंचा सकता है।
कमरा जल्दी होता है ठंडा
AC ठंडी हवा बनाता है, लेकिन वह हवा कमरे में धीरे-धीरे फैलती है। जब आप साथ में फैन चलाते हैं, तो वही ठंडी हवा तेज स्पीड से पूरे कमरे में घूमने लगती है। इससे कमरे के हर हिस्से में कूलिंग जल्दी पहुंचती है और गर्म हवा तेजी से हटती है। आसान भाषा में कहें तो Fan एक तरह से AC की ठंडी हवा को “Push” करने का काम करता है। यही कारण है कि कमरे में कम समय में ज्यादा ठंडक महसूस होने लगती है। खासकर अगर कमरे में ज्यादा लोग हों या कमरा बड़ा हो, तो Fan Cooling को और असरदार बना देता है।
बिजली बिल कम करने में मदद करता है
जब कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है, तो AC को लंबे समय तक High Cooling पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में आप AC का Temperature 24-26 डिग्री पर रख सकते हैं और फिर भी अच्छी कूलिंग पा सकते हैं। इससे AC का Compressor कम मेहनत करता है और बिजली की खपत कम हो सकती है। Pedestal Fan बहुत कम बिजली इस्तेमाल करता है, जबकि AC ज्यादा बिजली खाता है। इसलिए अगर फैन की मदद से AC कम समय तक चले, तो कुल बिजली बिल कम आने की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स AC के साथ फैन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
इस जगह रखना चाहिए Fan
अगर Fan को सही जगह नहीं रखा गया, तो उसका फायदा कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार फैन को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां से वह AC की ठंडी हवा को सीधे कमरे में फैला सके। सबसे अच्छा तरीका यह है कि फैन को AC के नीचे या थोड़ा सामने रखा जाए, ताकि हवा पूरे कमरे में घूम सके। फैन को कमरे के कोने में रखने से कूलिंग उतनी अच्छी नहीं मिलती। अगर कमरा बड़ा है, तो फैन को ऐसी दिशा में रखें जहां से हवा लोगों तक सीधे पहुंचे। सही Position में रखा गया फैन कमरे को ज्यादा तेजी से ठंडा करने में मदद करता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


