काम की बात: AC बना आग का गोला, आप भी चला रहे हैं तो तुरंत करें ये काम, सुरक्षित रहेगा परिवार

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

AC Blast Tips to prevent it: देशभर में गर्मी के बढ़ते तापमान के साथ AC ब्लास्ट और आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं ने AC इस्तेमाल कर रहे अन्य लोगों को चिंता में डाल दिया है। ओवरहीटिंग, गैस लीक, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और खराब मेंटेनेंस AC ब्लास्ट होने के मुख्य कारण हो सकते हैं।

AC बना आग का गोला, आप भी चला रहे हैं तो तुरंत करें ये काम, सुरक्षित रहेगा परिवार

AC Blast Tips to prevent it: चिलचिलाती गर्मी में AC सुकून तो देता है, लेकिन कई बार यह जानलेवा भी साबित हो जाता है। दिल्ली में हुई घटना ने एक बार फिर सबको डरा दिया है और बता दिया है कि कैसे जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके विवेक विहार में रविवार तड़के एक 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में AC ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक करीब नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

सम्बंधित सुझाव

दरअसल, देशभर में गर्मी के बढ़ते तापमान के साथ एयर कंडीशनर (AC) ब्लास्ट और आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं ने AC इस्तेमाल कर रहे अन्य लोगों को चिंता में डाल दिया है। ओवरहीटिंग, गैस लीक, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और खराब मेंटेनेंस AC ब्लास्ट होने के मुख्य कारण हो सकते हैं। आपके साथ इस तरह की घटना न हो इसलिए समय रहते कुछ सावधानियां अपनाकर आप इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि क्यों ब्लास्ट होते हैं AC और इससे कैसे सुरुक्षित रहा जा सकता है।

क्यों ब्लास्ट होता है AC?

कंप्रेसर का ओवरहीटिंग: लगातार घंटों चलाने से कंप्रेसर गर्म हो जाता है।

वोल्टेज की समस्या: गर्मियों में बिजली की अनियमित सप्लाई।

वायरिंग और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट: ढीली तारें, शॉर्ट सर्किट।

गैस लीक: रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने पर आग लगने का खतरा।

डस्ट और गंदगी: फिल्टर और यूनिट साफ न होने से ओवरलोड।

AC Blast: सुरक्षित रहने के लिए टिप्स

1. AC की रेगुलर सर्विसिंग कराएं

हर सीजन से पहले (खासकर गर्मी शुरू होने से) किसी अच्छे और सर्टिफाइड टेक्नीशियन से AC की पूरी सर्विसिंग करवाएं। फिल्टर साफ कराएं, गैस लीक चेक कराएं और अन्य सभी पार्ट्स की अच्छी तरह से जांच कराएं। हो सके तो महीने में एक बार आप खुद भी फिल्टर साफ करें।

2. AC को लगातार न चलाएं

ध्यान रखें कि AC को हर 2-3 घंटे चलाने के बाद कम से कम 30 मिनट का ब्रेक दें। इससे कंप्रेसर को आराम मिलेगा और ओवरहीटिंग रुकेगी। बेहतर होगा कि आप रात में टाइमर का इस्तेमाल करें।

3. वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूर लगाएं

कई इलाकों में बिजली कटौती एक आम समस्या है। जैसे ही बिजली आती है तो कई बार वोल्टेज डाउन रहता है, जिसका AC समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर बुरा असर पड़ता है। खासतौर से गर्मियों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन आम है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अच्छा स्टेबलाइजर जरूर लगवाएं, जो AC को सुरक्षित रखेगा।

4. गैस लीक के संकेत पहचानें

अगर पाइप पर ब्लैक ग्रीस दिख रहा है, असामान्य आवाज आ रही है, खराब कूलिंग या तेल जैसी गंध आ रही है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह गैस लीक होने के संकेत हैं। ऐसा कोई भी संकेत मिलने पर तुरंत AC बंद करें और टेक्नीशियन को बुलाएं।

5. इंस्टॉलेशन और वायरिंग चेक करें

AC की इंस्टॉलेशन सर्टिफाइड प्रोफेशनल से ही करवाएं। पुरानी वायरिंग बदलें, ओवरलोडिंग से बचें (एक सर्किट पर कई हैवी अप्लायंसेस न चलाएं)। हमेशा मेन स्विच से AC बंद करें, सिर्फ रिमोट से नहीं।

6. आउटडोर यूनिट का खास ध्यान रखें इसे सीधे धूप से बचाएं, शेड या कवर लगाएं।

ध्यान रखें कि AC के आउटडोर यूनिट को तंग जगहों पर गलती से भी न लगाएं। आप ऐसी जगह सुनिश्चित करें जहां आसपास हवा का अच्छा फ्लो हो और कोई रुकावट न हो। क्योंकि यह गर्म हवा फेंकता है और हवा का फ्लो बना रहने के लिए आउटडोर यूनिट के आसपास अच्छा स्पेस होना चाहिए। आप इसे छत पर रखें तो सबसे बेहतर होगा। लेकिन छत पर भी इसके ऊपर शेड लगा दें, ताकि इस पर सीधे तेज धूप न पड़े। यूनिट को साफ और डस्ट-फ्री रखें।

7. अतिरिक्त सावधानियां तापमान 24°C के आसपास रखें, बहुत कम न करें। घर में स्मोक डिटेक्टर और फायर एक्सटिंग्विशर रखें। अगर AC में आग लगे तो तुरंत मेन पावर सप्लाई बंद कर दें।

लापरवाही न करें। छोटी-छोटी सावधानियां बड़ा हादसा रोक सकती हैं। अपने AC की अच्छी देखभाल करें और परिवार को सुरक्षित रखें। अगर आपके इलाके में भी कोई घटना हुई हो तो सतर्क रहें और इन टिप्स को शेयर करें। ठंडी हवाओं का मजा लें, लेकिन सेफ्टी के साथ

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।