Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Aadhaar Lock Feature Explained How a Simple Setting Can Protect You From Fraud
ऐसा नहीं किया तो आपके Aadhaar का हो सकता है गलत इस्तेमाल; तुरंत करो लॉक

ऐसा नहीं किया तो आपके Aadhaar का हो सकता है गलत इस्तेमाल; तुरंत करो लॉक

संक्षेप:

अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है, तो उसे लॉक करके आप जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ ही मिनटों में आधार अनलॉक किया जा सकता है।

Jan 18, 2026 09:46 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चाहे बैंकिंग हो, सरकारी योजनाएं हों या मोबाइल कनेक्शन आधार कार्ड आज लगभग हर जरूरी सेवा में इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में उनके आधार के गलत इस्तेमाल की चिंता कई लोगों के मन में रहती है। इसी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने Aadhaar Lock Feature ऑफर किया है, इसकी मदद से आप अपने आधार नंबर को जरूरत पड़ने पर लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

आधार लॉक फीचर क्या है?

आधार लॉक होने पर आपका आधार नंबर किसी भी तरह की ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसका मतलब है कि फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, डेमोग्राफिक डिटेल्स या OTP के जरिए होने वाला आधार वेरिफिकेशन पूरी तरह बंद हो जाता है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर काम का है, जो अपने आधार को हर समय सुरक्षित रखना चाहते हैं और केवल जरूरत पड़ने पर ही उसे एक्टिव करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:Aadhaar on WhatsApp: अब वॉट्सएप पर मिलेगा आधार, जानिए डाउनलोड का तरीका

आधार लॉक होने पर क्या बदलता है?

जब आधार लॉक किया जाता है, तो सीधे आधार नंबर से होने वाली सभी तरह की ऑथेंटिकेशन सेवाएं बंद हो जाती हैं। इसमें बायोमेट्रिक और OTP आधारित वेरिफिकेशन शामिल हैं। हालांकि, Virtual ID (VID) के जरिए सेवाएं चलती रहती हैं। VID एक अस्थायी 16 अंकों का नंबर होता है, जो आपके आधार से जुड़ा रहता है। जिन सेवाओं में VID स्वीकार किया जाता है, वहां आधार लॉक होने के बावजूद काम किया जा सकता है।

ऑनलाइन आधार कैसे लॉक करें?

UIDAI की वेबसाइट के जरिए आधार को आसानी से लॉक किया जा सकता है। इसके लिए UIDAI पोर्टल पर जाकर Aadhaar Lock/Unlock सेक्शन खोलें। वहां आधार लॉक करने का विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें। वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा या फिर mAadhaar ऐप से TOTP का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोसेस पूरा होते ही आधार तुरंत लॉक हो जाता है और स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें:Aadhaar PVC Card क्या है? कैसे है ओरिजनल आधार से अलग? जानें बनवाने का तरीका

mAadhaar ऐप से आधार लॉक करने का तरीका

अगर आप मोबाइल से आधार मैनेज करना चाहते हैं, तो mAadhaar ऐप एक आसान विकल्प है। ऐप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें। इसके बाद Services सेक्शन में जाकर Aadhaar Lock/Unlock विकल्प चुनें। लॉक ऑप्शन सेलेक्ट करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार तुरंत लॉक हो जाएगा।

वहीं, जब भी आपको आधार का इस्तेमाल करना हो, उसे अनलॉक किया जा सकता है। इसके लिए आपके पास नया 16 अंकों का Virtual ID (VID) होना जरूरी है। अगर VID नहीं है, तो उसे UIDAI वेबसाइट या SMS सेवा के साथ दोबारा जनरेट किया जा सकता है। अनलॉक करने के लिए Aadhaar Lock/Unlock पेज पर जाएं, अनलॉक विकल्प चुनें, VID और सिक्योरिटी कोड डालें और OTP या TOTP से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद आधार अनलॉक हो जाएगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।