Aadhaar Card on WhatsApp: अब वॉट्सएप पर भी मिलेगा आधार, जानिए इंस्टेंट डाउनलोड का तरीका

Jan 15, 2026 10:02 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

आधार कार्ड डाउनलोड करना और भी आसान हो गया है, क्योंकि सरकार ने WhatsApp से आधार डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की है। MyGov Helpdesk चैटबॉट की मदद से नागरिक सीधे WhatsApp पर अपना आधार PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Aadhaar Card on WhatsApp: अब वॉट्सएप पर भी मिलेगा आधार, जानिए इंस्टेंट डाउनलोड का तरीका

डिजिटल इंडिया की दिशा में भारत सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ना तो UIDAI की वेबसाइट पर जाने की जरूरत है और ना ही अलग से DigiLocker ऐप खोलने की। सरकार ने ऐसी सुविधा शुरू कर दी है, जिसके जरिए आप सीधे WhatsApp पर ही अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह नई सुविधा MyGov Helpdesk के आधिकारिक WhatsApp चैटबॉट की मदद से उपलब्ध कराई गई है।

अब तक आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया कई लोगों के लिए थोड़ी मुश्किल लगती थी। वेबसाइट पर लॉगिन करना, OTP का इंतजार करना और फिर PDF डाउनलोड करना समय लेने वाला काम था। अब WhatsApp के जरिए इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है, क्योंकि ज्यादातर लोग पहले से ही इस ऐप को रोज यूज करते हैं।

कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी

नई सेवा का फायदा उठाने से पहले कुछ जरूरी शर्तें पूरी होना जरूरी हैं। आपके पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए, एक ऐक्टिव DigiLocker अकाउंट होना चाहिए और आपके फोन में MyGov Helpdesk का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91-9013151515 सेव होना चाहिए।

आपको फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है,

  • सबसे पहले +91-9013151515 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करें।
  • WhatsApp खोलें और इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘नमस्ते’ भेजें।
  • चैटबॉट की ओर से दिखाए गए मेन्यू में से DigiLocker सेवाएं चुनें।
  • अपना DigiLocker अकाउंट कन्फर्म करें।
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दिखेगी।
  • Aadhaar चुनें और आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में WhatsApp पर डाउनलोड हो जाएगा।

ध्यान रहे, एक बार में केवल एक ही डॉक्यूमेंट डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, आधार का DigiLocker से लिंक होना जरूरी है। अगर आधार पहले से लिंक नहीं है, तो इसे DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए आसानी से ऐड किया जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।