₹22,999 में आया 8000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा, 5 साल लैग-फ्री चलने वाला OnePlus का गेम चेंजर 5G फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा के साथ बजट सेगमेंट में आया वनप्लस का नया फोन OnePlus N6 भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 60 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

OnePlus N6

OnePlus N6 Launched in India: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपनी नई N Series का पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक साथ दे सकती है। इसके अलावा फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और नया MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में कई ऐसे शानदार फीचर्स हैं जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। अगर आपका बजट 25 हजार रुपये से कम है और आप लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus N6 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

OnePlus N6 की कीमत और सेल डेट

OnePlus N6 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 24,999 रुपये में मिलेगा। फोन Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 4 जुलाई से Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का Prime Day डिस्काउंट और Axis Bank व SBI कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। तो चलिए आपको डिटेल में बताए हैं OnePlus N6 की 5 बड़ी खासियतें:

OnePlus N6 की 5 बड़ी खासियतें

1. वनप्लस एन 6 फोन में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। डिजाइन की बात करें तो OnePlus N6 में फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिससे यह प्रीमियम लुक देता है। फोन को IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

2. OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन करीब तीन दिन तक चल सकता है। फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसके अलावा 6.5W Reverse Wired Charging का सपोर्ट भी मिलता है, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

3. OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। बेहतर कूलिंग के लिए 5300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।

OnePlus N6 में मिलेगी 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

4. फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 में 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 1080p 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और Dual-View Video Mode को भी सपोर्ट करता है, जिससे एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

5. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी ने दो बड़े Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 60 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।