Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़70hrs total battery RGB lights Nu Republic Cyberstud launched TWS earbuds price under 2000 rupees
आ गए RGB लाइट वाले गेमिंग Earbuds, मिलेगी 70 घंटे की बैटरी लाइफ; कीमत 1799 रुपये

आ गए RGB लाइट वाले गेमिंग Earbuds, मिलेगी 70 घंटे की बैटरी लाइफ; कीमत 1799 रुपये

संक्षेप:

Nu रिपब्लिक ने भारत में साइबरस्टड X7 ANC ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ये बड्स लंबे समय तक आरामदायक फिट प्रदान करता है। बड्स 70 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में बोल्ड RGB LED लाइट्स और एक स्लीक डिज़ाइन है।

Thu, 21 Nov 2024 04:56 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साइबरस्टड X4 FIREFLY TWS ईयरबड्स की पिछली रिलीज के बाद, Nu रिपब्लिक ने भारत में साइबरस्टड X7 ANC ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च किया है। Nu रिपब्लिक साइबरस्टड X7 ईयरबड्स में बोल्ड आरजीबी एलईडी लाइट्स और एर्गोनोमिक शेप के साथ आता है। ये बड्स लंबे समय तक आरामदायक फिट प्रदान करता है। आइए आपको बताते हैं Nu Republic Cyberstud ईयरबड्स की कीमत और फीचर्स के बारे में:

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Nu Republic Cyberstud की कीमत

Nu रिपब्लिक साइबरस्टूड X7 ANC ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 1,799 रुपये में खरीदें के लिए उपलब्ध हैं। ये शानदार ईयरबड्स कंपनी की वेबसाइट nurepublic.co से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें:120Hz डिस्प्ले, Aura Light, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Vivo का फोन, कीमत इतनी
70 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आए Nu Republic Cyberstud ईयरबड्स

Nu Republic Cyberstud के फीचर्स

ये ईयरबड्स 13 मिमी नियोडिमियम ड्राइवरों से लैस है। साइबरस्टड X7 ईयरबड्स क्लियर, इमर्सिव साउंड के लिए एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) और एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन (ENC) प्रदान करते हैं। साइबरस्टूड X7 ANC ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में बोल्ड RGB LED लाइट्स और एक स्लीक डिज़ाइन है।

इन ईयरबड्स में क्वाड माइक और एक्स-बास तकनीक के साथ आते हैं, जो म्यूजिक लवर्स और गेमर्स दोनों को पसंद आते हैं। ये बड्स डुअल मोड (गेम/म्यूजिक) और 40ms लो-लेटेंसी के साथ आते हैं। ये बड्स 70 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। इन बड्स को स्प्लैश और पसीने से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें:8,499 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा, 16GB रैम वाला गजब फोन, फिर से शुरू हुई सेल
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।