Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़7000mAh battery 100W charging 6000nits brightness iQOO 15 launch on 26th November with Snapdragon 8 Elite
7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 6000nits की ब्राइटनेस के साथ 26 नवंबर को आ रहा गेमिंग का बादशाह

7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 6000nits की ब्राइटनेस के साथ 26 नवंबर को आ रहा गेमिंग का बादशाह

संक्षेप:

iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जानिए पूरी डिटेल, फीचर्स और कीमत।

Tue, 4 Nov 2025 06:43 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स की रेस में iQOO एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15 को 26 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि स्मार्टफोन इनोवेशन का नया युग शुरू करने वाला डिवाइस माना जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, और 100W FlashCharge फास्ट चार्जिंग जैसी दमदार खूबियां होंगी।

साथ ही, यह फोन Samsung 2K M14 LEAD OLED Display के साथ आता है, जो पहली बार किसी Android फोन में दिया जा रहा है। फोन का डिस्प्ले 6000 nits ब्राइटनेस के साथ भारत का सबसे ब्राइट डिस्प्ले कहा जा रहा है। iQOO 15 न सिर्फ गेमर्स के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी खास है जो कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी में कोई समझौता नहीं करना चाहते।

iQOO 15 की संभावित कीमत और लॉन्च डेट

iQOO 15 का लॉन्च 26 नवंबर 2025 को तय किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत 59,999 से 64,999 रुपए के बीच होगी। यह फोन फ्लिपकार्ट और iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें:सरकार की चेतावनी! 31 दिसंबर तक कर लें PAN-Aadhaar लिंक वरना बंद होगा पैन कार्ड

iQOO 15 के दमदार फीचर्स

iQOO 15 में Qualcomm का सबसे नया और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इसके साथ फोन में OriginOS 6 (Android 16 बेस्ड) मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 4 मिलियन से भी ज्यादा है, जो इसकी अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस को साबित करता है। साथ ही इसमें Supercomputing Chip Q3 दिया गया है, जो गेमिंग फ्रेम रेट को 144 FPS तक बूस्ट करता है और लैग को काफी हद तक कम करता है।

Ray Tracing टेक्नोलॉजी से मिलेगा रियल गेमिंग एक्सपीरियंस

iQOO 15 में Ray Tracing टेक्नोलॉजी दी गई है, जो रियल वर्ल्ड लाइटिंग, रिफ्लेक्शन और शैडोज़ को सटीकता से रेंडर करती है। यानी अब गेम खेलते वक्त आपको ऐसा फील होगा जैसे आप असली दुनिया में गेम खेल रहे हों।

कैमरा सेक्शन है सुपर प्रीमियम

इस फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है 50MP Sony IMX921 VCS मेन सेंसर, 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा सिस्टम नाइट मोड, पोट्रेट, और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ बेहतरीन डिटेल्स और कलर बैलेंस देता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी सिर्फ कुछ मिनट के चार्ज में घंटों तक का बैकअप मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे दिन हैवी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग को झेल सकता है।

8K VC Cooling System

iQOO 15 में India’s largest 8K VC Cooling System दी गई है। इससे फोन लंबे समय तक गेमिंग या परफॉर्मेंस के दौरान भी ओवरहीट नहीं होगा। यह खासकर गेमर्स और हाई-एंड यूजर्स के लिए बनाया गया फीचर है।

ये भी पढ़ें:ये हैं Jio के 5 बेस्ट प्लान, ₹150 से कम में 28 दिन मिलेगा डेटा, कॉल, SMS सब
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।