जमकर चला VIRAT V1 का जादू! पहली सेल में हुआ था Sold Out, अब ₹9999 में कल फिर होगा Sale

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला फोन Lava Virat V1 पहली सेल में Sold Out हो गया था। अब यह फोन कल 19 अगस्त को 9999 रुपए दोबारा सेल किया जाएगा।

Lava VIRAT V1
VIRAT V1 फिर मचाएगा धूम 9,999 रुपए में वापस आ रहा Lava का ये फोन

देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने हाल ही में अपनी नई Virat V1 को पेश किया है। Lava Virat V1 एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इस फोन की पहली सेल में जबरदस्त डिमांड देखने को मिली और स्टॉक Sold Out हो गया था। अब कंपनी ने इसे फिर से सेल के लिए लाने का ऐलान किया है। Lava की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Virat V1 की अगली सेल 19 अगस्त से शुरू होगी और फोन 9,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा। यानी पहली सेल में फोन का स्टॉक खत्म होने के बाद अब खरीदारों के पास इसे दोबारा खरीदने का मौका है। अगर आपका बजट करीब 10 हजार रुपये है और आप ज्यादा बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लेटेस्ट Android का फोन तलाश रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी के छींटों से फोन को कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है।

Lava Virat V1 की कीमत और ऑफर्स

Lava Virat V1 को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है। सेल में आप बैंक ऑफर्स के साथ फोन को सस्ते में खरीद पाएंगे। फोन की दूसरी सेल कल 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। ग्राहक इसे Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर में खरीद सकते हैं।

Lava Virat V1 में मिलेंगे ये फीचर्स

Lava Virat V1 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आते हैं।परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB फिजिकल RAM मिलती है और जरूरत पड़ने पर 4GB Virtual RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

पावर के लिए Lava Virat V1 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह उन यूजर्स के लिए खास तौर पर काम की हो सकती है जो फोन पर कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो और इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 13MP AI डुअल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Lava Virat V1 को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ पेश किया गया है। यह रेटिंग फोन को धूल और पानी के छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा देती है। यानी हल्की बारिश या गलती से पानी के छींटे पड़ने जैसी स्थिति में फोन को कुछ सुरक्षा मिल सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़जमकर चला VIRAT V1 का जादू! पहली सेल में हुआ था Sold Out, ₹9999 में कल होगा Sale