पहली बार ₹7,764 सस्ता हुआ Nothing का 32MP सेल्फी कैमरा, मखन जैसी स्मूथ डिस्प्ले वाला फोन; पानी नहीं होगा खराब
Nothing Phone 4a Pro पर अमेजन पर मिल रही 7764 रुपए की सीधी छूट मिल रही है। फोन में है 32MP सेल्फी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और IP68 वॉटर-रेसिस्टेंट बिल्ट।

Nothing Phone 4a Pro Price Drops on Amazon: ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Nothing Phone 4a Pro को 7764 रुपए की सीधी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है, जिससे प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह डील आकर्षक बन गई है। Nothing Phone 4a Pro अपने यूनिक Transparent Design, Glyph Interface, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से लैस है। Amazon इस फोन पर सिर्फ सीधा डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज बेनिफिट भी दे रहा है, जिससे फोन की कीमत को और कम हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Nothing Phone 4a Pro पर सबसे बड़ी छूट
Amazon पर मिल रही डील के साथ Nothing Phone 4a Pro को 7,764 रुपए की सीधी छूट के बाद, 42,235 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। बता दें कि प्राइस बढ़ने के बाद अब फोन का लिस्टिंग प्राइस 49,999 रुपए हो गया है। यानी ग्राहक बिना किसी बैंक कार्ड या एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किए भी इस फोन को पहले से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank Credit Card है और आप उसी के जरिए भुगतान करते हैं, तो आपको 1267 तक रुपए का कैशबैक Amazon Pay Balance के रूप में मिल सकता है। No Cost EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के जरिए 1101 रुपए तक की EMI ब्याज बचत का भी फायदा मिल सकता है। वहीं अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो Amazon का एक्सचेंज ऑफर भी इस डील को और आकर्षक बना देता है। पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड और उसकी स्थिति के आधार पर 20,000 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।
Nothing Phone 4a Pro की खास बातें
Nothing Phone 4a Pro की सबसे बड़ी पहचान इसका पारदर्शी (Transparent) बैक पैनल है। फोन के पीछे दिया गया Glyph Interface LED लाइट सिस्टम सिर्फ डिजाइन का हिस्सा नहीं है, बल्कि कॉल, मैसेज, चार्जिंग स्टेटस, टाइमर और ऐप नोटिफिकेशन जैसी जानकारी भी बिना स्क्रीन ऑन किए दिखाता है।
फोन का फ्लैट फ्रेम, पतली बॉडी और प्रीमियम फिनिश इसे हाथ में पकड़ने पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा अनुभव देते हैं। Nothing Phone 4a Pro में 6.77-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB और 12GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। Nothing Phone 4a Pro में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 6x इन-सेंसर ज़ूम और 60x Ultra Zoom को सपोर्ट करता है। दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स की तस्वीरें भी अच्छी डिटेल्स के साथ कैप्चर की जा सकती हैं।
इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ बड़े ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स लेने में मदद करता है। फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का शानदार अनुभव देता है।
फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ मिलने वाला 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी को कम समय में चार्ज कर देता है। Nothing Phone 4a Pro को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह धूल से सुरक्षित रहता है और हल्की बारिश, पानी के छींटों को आसानी से झेल सकता है।





Black




