बड़ा झटका: ₹10,000 बढ़ी Vivo के 200MP कैमरा, 6510mAh बैटरी, 16GB RAM वाला धांसू फोन, अब इतनी हुई कीमत
200MP कैमरा, 6510mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ आने वाला Vivo X300 Pro अब पहले से 10,000 रुपए महंगा हो गया है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानें इसकी नई कीमत और बाकी जरूरी डिटेल्स।

Vivo X300 Pro Gets Rs 10,000 Price Hike in India: स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 Pro की कीमत अचानक बहुत ज्यादा बढ़ा दी है। कंपनी ने भारत में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। Vivo X300 Pro AMOLED, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा जैसे शानदार फीचर्स से लैस है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP68 + IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में Vivo X300 Pro की नई कीमत
Vivo India की वेबसाइट और फ्लिप्कार्ट पर Vivo X300 Pro की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है। Vivo X300 Pro को भारत में दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था, और इसके एकमात्र 16 GB + 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपए थी। लेकिन अब कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 1,19,999 रुपए हो गई है।
यानी कि Vivo X300 Pro की कीमत में 10,000 रुपए का इजाफा किया गया है। नई कीमत अब देशभर के रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लागू हो चुकी है। अगर आपने पहले यह फोन खरीदने का प्लान बनाया था, तो अब आपको पहले से अधिक बजट रखना होगा। हालांकि, कंपनी की ओर से कीमत बढ़ाने के पीछे आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
Vivo X300 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: Vivo X300 Pro में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। पतले बेज़ल और प्रीमियम कर्व्ड डिजाइन फोन को फ्लैगशिप लुक भी देते हैं।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: फोन में MediaTek Dimensity 9500 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का साथ मिलता है। फोन Android 16 आधारित Funtouch OS पर चलता है, जिसमें कई AI फीचर्स और स्मूद यूजर इंटरफेस मिलता है।
कैमरा: Vivo X300 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा है, जो दूर की तस्वीरों में भी शानदार डिटेल कैप्चर करता है। इसके अलावा फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। ZEISS ऑप्टिक्स की मदद से पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, लो-लाइट शॉट्स और कलर रिप्रोडक्शन बेहतर मिलता है। कैमरा 4K और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है।
अन्य फीचर्स: Vivo X300 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, 5G, USB Type-C और AI बेस्ड कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।





Elite Black




