200MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 2 जुलाई को धूम मचाने आ Oppo का फोटोग्राफी किंग फोन; जानें कितनी होगी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Oppo Reno 16 Series की भारत में लॉन्च डेट सामने आ गई है। नई सीरीज में 200MP का दमदार कैमरा, 6700mAhकी बैटरी, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन मिलता है। जानिए Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro की संभावित कीमत।

200MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 2 जुलाई को धूम मचाने आ  Oppo का फोटोग्राफी किंग फोन; जानें कितनी होगी कीमत

Oppo अपनी नई Reno 16 Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। OPPO अपनी नई Reno 16 Series को भारत में 2 जुलाई 2026 को लॉन्च कर सकती है। मशहूर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर इस लॉन्च डेट की जानकारी साझा की है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन Reno 16 सीरीज पिछले कुछ समय से कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर दिखाई दे रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह लॉन्च डेट काफी हद तक सही हो सकती है। OPPO इस सीरीज के जरिए मिड-प्रीमियम और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है।

Oppo इस सीरीज के तहत Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro को लॉन्च कर सकता है। दोनों स्मार्टफोन में AI फीचर्स, बेहतर कैमरा सिस्टम, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी इस सीरीज के जरिए मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश करेगी।

OPPO Reno 16 Series की संभावित कीमत

लॉन्च से पहले OPPO Reno 16 सीरीज के कुछ मॉडल्स यूरोप की एक रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, OPPO Reno 16 5G की कीमत EUR 890.91 (करीब 98,200 रुपये) हो सकती है। वहीं OPPO Reno 16 FS 5G को EUR 791.90 (लगभग 87,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी तरफ, सीरीज के टॉप मॉडल OPPO Reno 16 Pro 5G की कीमत EUR 1,087.90 (करीब 1,19,900 रुपये) बताई जा रही है। हालांकि ये यूरोपीय बाजार की कीमतें हैं और भारत में टैक्स, मार्केट स्ट्रेटेजी और अन्य कारणों की वजह से कीमत इससे काफी अलग हो सकती है।

OPPO Reno 16 Pro के संभावित फीचर्स

OPPO Reno 16 Pro में 6.32 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 6,700mAh की बड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

OPPO Reno 16 के संभावित फीचर्स

स्टैंडर्ड OPPO Reno 16 में भी 6.32 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। OPPO Reno 16 Series के सभी स्मार्टफोन्स में स्टीरियो स्पीकर्स, NFC सपोर्ट और IP69 रेटिंग मिल सकती है। IP69 रेटिंग की वजह से ये डिवाइस धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसके अलावा कंपनी AI फीचर्स और बेहतर फोटोग्राफी अनुभव पर भी खास फोकस कर सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।