Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़200MP camera Oppo Find X9 and Find X9 Pro 7500mAh battery launch tomorrow pricing accidentally leaked before launch
कल आ रहे 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी वाले Oppo Find X9 और Pro, लॉन्च से पहले गलती से Leak हुई कीमत

कल आ रहे 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी वाले Oppo Find X9 और Pro, लॉन्च से पहले गलती से Leak हुई कीमत

संक्षेप: Oppo Find X9 सीरीज भारत में कल 18 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाली है। यह फोन 200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी, Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। अब लॉन्च से पहले इस साइट पर फोन की कीमत लीक हो गयी है।

Mon, 17 Nov 2025 11:34 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Oppo Find X9, Find X9 Pro 5G Price Leak: Oppo अपनी नई फ्लैगशिप Find X9 सीरीज को भारत में कल लॉन्च करने जा रहा है और अब लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की इस साइट पर लीक हो गए हैं। इसके साथ ही स्पेसिफ़िकेशन की लीक्स ने टेक जगत में तहलका मचा दिया है। दोनों मॉडलों में MediaTek Dimensity 9500 चिप्सेट, ऑन-बोर्ड स्टोरेज और रैम के बड़े वेरिएंट, और Hasselblad के साथ ट्यून किया गया कैमरा सिस्टम शामिल है, जो फोटो प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा है।

Oppo Find X9, Find X9 Pro 5G की कीमत

Poorvika.com पर सहित कई विश्वसनीय स्रोतों ने खुलासा किया है कि Find X9 की शुरुआती कीमत लगभग 74,999 रुपए हो सकती है, जबकि Pro वर्ज़न करीब 99,999 रुपए तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें:5 लाख का इलाज FREE! बस घर बैठे 5 मिनट में करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा फायदा
Oppo Find X9, Find X9 Pro 5G प्राइस

Oppo Find X9 और Find X9 Pro के संभावित फीचर्स

Oppo Find X9 सीरीज में दोनों फोनों के डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी को लेकर काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि Find X9 में प्रीमियम मेटल-ग्लास बॉडी के साथ 6.7-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा, जो ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी में जबरदस्त प्रदर्शन दे सकता है। वहीं Find X9 Pro इससे भी बेहतर 6.82-इंच का QHD+ 120Hz LTPO AMOLED पैनल पेश कर सकता है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और HDR कंटेंट के लिए बढ़िया माना जा रहा है।

दोनों ही मॉडल MediaTek के दमदार Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है और हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग तथा AI प्रोसेसिंग में टॉप-क्लास प्रदर्शन दे सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ 50MP मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं Find X9 Pro Hasselblad के को-ब्रांडिंग वाले प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP Sony LYT-800 प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकते हैं।

बैटरी क्षमता भी सीरीज की खासियत है Find X9 में लगभग 7,025 mAh और X9 Pro में 7,500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी बैटरी लाइफ देगी। दोनों फोन Android 15 आधारित ColorOS के साथ आएंगे, जिससे परफॉर्मेंस और यूजर अनुभव और बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें:₹30,999 में खरीदें साल 2025 का Battery King फोन; सेल में हुआ था Sold Out
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।