21 मई को होगा बवाल 200MP कैमरा और तगड़े AI फीचर्स वाले OPPO Find X9s और X9 Ultra की एंट्री
ओप्पो अपने दो नए फ्लैगशिप फोन Find X9s और Find X9 Ultra स्मार्टफोन 21 मई को लॉन्च करने जा रहा है। इन फोन्स में 200MP कैमरा, AI फीचर्स, 7000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।

OPPO भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। अब कंपनी ने OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह फोन भारत में 21 मई 2026 को पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि Find X9 Ultra कंपनी का पहला Ultra-ब्रांडेड फ्लैगशिप फोन होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। दोनों फोन्स Amazon, Flipkart और OPPO की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। यह फोन सीधे Samsung Galaxy Ultra सीरीज, Vivo X Ultra और Xiaomi Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OPPO Find X9 Ultra में पावरफुल कैमरा सिस्टम, AI फीचर्स और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। आइए जानते हैं OPPO Find X9s और Find X9 Ultra के फीचर्स, डिजाइन, कैमरा और बाकी बड़ी डिटेल्स।
OPPO Find X9s and Find X9 Ultra की कीमत
Find X9 Ultra को OPPO का अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होगा और इसकी कीमत 1.3 लाख रुपए के आसपास जा सकती है। वहीं OPPO Find X9s की कीमत 70,000 से 80,000 रुपए के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
OPPO Find X9 Ultra के फीचर्स (लीक)
इस फोन में कैमरा क्वालिटी पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP तक का पावरफुल कैमरा सेंसर मिल सकता है, जो DSLR जैसी डिटेल और क्लैरिटी देने का दावा करेगा। फोन में 10x Optical Zoom कैमरा भी दिया जा सकता है, जिससे दूर की चीजों को बिना क्वालिटी खराब किए कैप्चर करना आसान होगा। इसके अलावा इसमें Ultra-Wide Lens और AI आधारित कैमरा फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाएंगे। Night Photography, AI Portrait Mode, AI Video Enhancement और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिल सकते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो OPPO Find X9 Ultra में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट और बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। लंबे इस्तेमाल के लिए इसमें बड़ी बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। डिजाइन के मामले में भी यह फोन काफी प्रीमियम होगा और इसमें ग्लास बैक, मेटल फ्रेम और नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें कई AI फीचर्स भी जोड़ सकती है, जो फोन को और स्मार्ट बनाने का काम करेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OPPO Find X9s के फीचर्स (लीक)
इसमें करीब 6.5 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें बेहद पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे। फोन का डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम हो सकता है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी स्टाइलिश महसूस होगा। OPPO Find X9s में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो AI टास्क, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार माना जा रहा है। फोन में बड़ी 7000mAh के आसपास की बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP Ultra-Wide Lens और 50MP Telephoto Camera दिया जा सकता है। फोन में AI Zoom, AI Photo Editing, Portrait Mode और बेहतर Low-Light Photography जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसके अलावा यह फोन Android के लेटेस्ट वर्जन पर चलेगा और इसमें कई AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




12GB/16GB RAM










