
कल पहली बार तगड़े डिस्काउंट पर खरीदें 200MP कैमरा, AI Editor वाले Oppo Reno 15 सीरीज के सभी फोन्स
Oppo Reno 15 Series की पहली सेल कल से शुरू हो रही है। इस सेल में 200MP कैमरा, AI Editor 3.0, 6500mAh बैटरी वाले फोन को दमदार छूट पर बेचा जा रहा है। Amazon और Flipkart पर खरीदने का मौका।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
स्मार्टफोन फोटोग्राफी और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Oppo बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। Oppo Reno 15 Series की पहली सेल कल रात 12 बजे से शुरू होने जा रही है, जिसमें कंपनी अपने तीन दमदार स्मार्टफोन्स Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 को सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। यह सीरीज खास तौर पर फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। Oppo Reno 15 Series में कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन, एडवांस AI कैमरा फीचर्स और दमदार बैटरी का शानदार कॉम्बिनेशन दिया है। पहली सेल के मौके पर Oppo ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, Zero Down Payment, एक्सचेंज बोनस, फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे आकर्षक ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप नया प्रीमियम कैमरा फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Oppo Reno 15 Series की फर्स्ट सेल आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Oppo Reno 15 Series की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर्स
Oppo Reno 15 Series की पहली सेल कल रात 12 बजे से शुरू हो रही है। Oppo Reno 15 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जहां इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 67,999 रुपए और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 72,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं, Oppo Reno 15 Pro Mini का 12GB + 256GB वेरिएंट 59,999 रुपए और 12GB + 512GB मॉडल 64,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इस सीरीज का बेस मॉडल Oppo Reno 15 तीन वेरिएंट्स में आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 45,999 रुपए रखी गई है, जबकि इसके अन्य वेरिएंट्स 48,999 रुपए और 53,999 रुपए में उपलब्ध होंगे।
First Sale को और आकर्षक बनाने के लिए Oppo कई शानदार ऑफर्स भी दे रहा है। शुरुआती खरीदारों को चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स और UPI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को 15 महीने तक Zero Down Payment EMI का विकल्प, ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस, 180 दिनों की फ्री स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है, जिससे Oppo Reno 15 Series खरीदना और भी फायदे का सौदा बन जाता है।
Oppo Reno 15 Series की खासियतें
Oppo Reno 15 Series को नेचर-इंस्पायर्ड कलर फिनिश और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Reno 15 Pro Mini इस सीरीज का सबसे खास मॉडल है, जिसमें 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल्स है। वहीं Reno 15 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और Reno 15 में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। तीनों ही फोन में 120Hz adaptive refresh rate सपोर्ट दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini में 200MP Ultra-Clear Main Camera, 50MP Telephoto Portrait Camera और 50MP Ultra-Wide Camera दिया गया है। यह कैमरा सेटअप ट्रैवल और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसके साथ AI Editor 3.0 मिलता है, जिसमें AI Portrait Glow, AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Best Face, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Eraser जैसे फीचर्स शामिल हैं। वीडियो लवर्स के लिए ये दोनों फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) को सपोर्ट करते हैं।
Reno 15 Pro और Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Reno 15 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। बैटरी की बात करें तो Reno 15 Pro में 6500mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। Reno 15 और Pro Mini भी बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







12GB RAM









