200Mbps स्पीड वाला सबसे सस्ता प्लान, इसमें 5000GB डेटा, फ्री JioHotstar, कॉल्स भी मुफ्त

200Mbps स्पीड वाला सबसे सस्ता प्लान, इसमें 5000GB डेटा, फ्री JioHotstar, कॉल्स भी मुफ्त

संक्षेप:

तेज स्पीड वाला Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक हजार रुपये से कम में मिल रहे सबसे सस्ते 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती ब्रॉडबैंड प्लान है। डिटेल

Oct 12, 2025 05:29 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

तेज स्पीड वाला Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक हजार रुपये से कम में मिल रहे सबसे सस्ते 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसमें 200Mbps की तेजतर्रार स्पीड मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जियो और एयरटेल के पास भी इतना सस्ता 200Mbps प्लान नहीं है। बीएसएनएल के प्लान में ढेर सारा डेटा और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के लिए लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान में ग्राहकों को तेज स्पीड के साथ और क्या-क्या मिलेगा...

5000GB डेटा और 200Mbps की स्पीड

दरअसल, हम BSNL के 999 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड (FTTH) के अंतर्गत ढेर सारे ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करता है। 999 रुपये का प्लान कंपनी के पॉपुलर प्लान में से एक है। यह Fibre Super Star Premium Plus OTT New नाम से कंपनी की साइट पर लिस्टेड है। 999 रुपये प्रति माह के इस प्लान के ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps की स्पीड मिलती है। 5000GB डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाती है। (नोट- इस कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है लेकिन बिल जीएसटी के साथ आएगा।)

read moreये भी पढ़ें:
फ्री नेटफ्लिक्स, 200Mbps स्पीड, पैसा वसूल है यह ब्रॉडबैंड प्लान, 450 TV चैनल भी

ढेर सारे फ्री OTT भी

इस प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन का इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। इतना ही नहीं, प्लान में ढेर सारे OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं, जिसमें JioHotstar, सोनी लिव, लॉयन्सगेट, हंगामा और शेमारो, एपिक ऑन शामिल हैं।

इसे 6/12 महीने के लिए भी ले सकते हैं

अगर आप बार-बार बिल भरने का झंझट नहीं चाहते, तो एकमुश्त राशि देकर इसे लंबी वैलिडिटी के लिए ले सकते हैं। प्लान के एक महीने की कीमत 999 रुपये प्रति माह है। 6 महीने के लिए 5994 रुपये और 12 महीने के लिए 11,988 रुपये एकमुश्त देना होगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।