आ रहा है 14000mAh बैटरी वाला फोन? Apple-Samsung नहीं, ये कंपनी कर रही कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी 14,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग कर रही है, जो मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तुलना में लगभग तीन गुना बड़ी बैटरी दे सकता है। संकेत मिले हैं कि यह कंपनी Honor हो सकती है। 

14000mAh battery phone

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लंबे समय से कैमरा, प्रोसेसर और AI फीचर्स को लेकर कॉम्पिटीशन देखने को मिल रही है, लेकिन अब कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी में भी बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक चाइनीज स्मार्टफोन मेकर 14000mAh क्षमता की बैटरी वाले स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है। अगर यह डिवाइस मार्केट में लॉन्च होता है, तो यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी कैपेसिटी वाले मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।

PhoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसके पीछे नई जेनरेशन की Silicon-Carbon बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही टेक्नोलॉजी हाल के वर्षों में स्मार्टफोन कंपनियों को फोन का साइज और मोटाई ज्यादा बढ़ाए बिना बड़ी बैटरी देने में मदद कर रही है।

क्यों खास है 14000mAh बैटरी फोन?

आज स्मार्टफोन में उपलब्ध ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स 5000mAh से 6000mAh तक क्षमता वाली बैटरी के साथ आते हैं। Samsung और Apple जैसे बड़े ब्रैंड भी अभी इसी दायरे में बने हुए हैं। ऐसे में 14000mAh क्षमता वाली बैटरी सामान्य फ्लैगशिप फोन की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा कैपेसिटी ऑफर कर सकती है।

बड़ी बैटरी का सबसे बड़ा फायदा बैटरी बैकअप होगा। नॉर्मल यूजेस में ऐसा फोन कई दिनों तक चार्जिंग की जरूरत के बिना चल सकता है। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, नेविगेशन और कंटेंट क्रिएशन जैसे हैवी यूजर्स के दौरान भी यूजर्स को बार-बार चार्जर तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कौन सी कंपनी कर रही है टेस्टिंग?

रिपोर्ट में कंपनी का नाम वैसे तो साफ नहीं बताया गया है। हालांकि, टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह किसी अन्य चाइनीज ब्रैंड के बजाय Honor का प्रोजेक्ट हो सकता है। पिछले कुछ समय में Realme, Honor, OnePlus और अन्य चाइनीज कंपनियां बड़ी क्षमता वाली Silicon-Carbon बैटरियों पर लगातार काम कर रही हैं।

दरअसल, चाइनीज ब्रैंड्स बैटरी टेक्नोलॉजी में तेजी से निवेश कर रहे हैं। जहां कई ग्लोबल कंपनियां अभी भी ट्रेडिशनल Lithium-Ion बैटरियों पर निर्भर हैं, वहीं चीन की कई कंपनियां नई तकनीकों के साथ ज्यादा एनर्जी डेंसिटी वाली बैटरियां डिवेलप कर रही हैं।

Silicon-Carbon टेक्नोलॉजी क्या है?

Silicon-Carbon बैटरियां ट्रेडिशनल Lithium-Ion बैटरियों की तुलना में ज्यादा एनर्जी स्टोर कर सकती हैं। इसका मतलब है कि समान साइज में ज्यादा बैटरी क्षमता उपलब्ध कराई जा सकती है। यही वजह है कि हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन्स में 7000mAh से 8000mAh तक की बैटरियां देखने को मिली हैं, जबकि उनकी मोटाई ज्यादा नहीं हुई है।

हालांकि 14000mAh बैटरी सुनने में अट्रैक्टिव लगती है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं। इतनी बड़ी बैटरी फोन के वजन को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हीट मैनेजमेंट, सुरक्षा और बैटरी की लंबी लाइफ जैसे फैक्टर्स तय करना भी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।