
इस फोन को 13 साल बाद मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, यूजर्स समेत बाकी कंपनियां भी हैरान
टेक कंपनी Apple ने 13 साल पुराने iPhone 5s समेत कई डिवाइसेज के लिए iOS 12.5.8 अपडेट रिलीज कर पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। यह कदम दिखाता है कि सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Apple बाकी कंपनियों से कहीं आगे है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
स्मार्टफोन मार्केट में आजकल जहां 2-3 साल पुराने फोन भी कंपनियों की प्रायॉरिटी लिस्ट से बाहर हो जाते हैं, वहीं Apple ने ऐसा काम किया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। साल 2013 में लॉन्च हुए एक iPhone मॉडल को अब 13 साल बाद भी सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यही वजह है कि बाकी स्मार्टफोन कंपनियों और यूजर्स के लिए यह कदम चौंकाने वाला है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आईफोन मेकर ने हाल ही में iOS 12.5.8 अपडेट जारी किया है, जो उन पुराने डिवाइसेज के लिए लाया गया है जिन पर अब नया iOS वर्जन चलाना संभव नहीं है। इस लिस्ट में iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 Plus, साथ ही original iPad Air, iPad mini 2 और 3 और 6th-generation iPod touch शामिल हैं। ये ऐसे डिवाइस हैं जिन्हें ज्यादातर कंपनियां सालों पहले भूल चुकी होतीं।
इसलिए दिया गया है अपडेट
नया अपडेट दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि इसे दिए जाने के पीछे एक बड़ी वजह है। Apple ने इन पुराने डिवाइसेज के लिए एक डिजिटल सर्टिफिकेट को एक्सटेंड किया है। अगर यह अपडेट नहीं आता, तो जनवरी 2027 के बाद ये फोन कई जरूरी सेवाओं से हट जाते। यानी iMessage, FaceTime और डिवाइस एक्टिवेशन जैसे फीचर्स काम करना बंद कर सकते थे।
डिजिटल सर्टिफिकेट स्मार्टफोन के बेस की तरह होते हैं। सिक्योरिटी रीजन्स से इनकी एक तय वैलिडिटी होती है और जैसे ही ये एक्सपायर होते हैं, डिवाइस कंपनी के सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पाता। Apple ने 13 साल पुराने हार्डवेयर के लिए भी इस समस्या को दूर कर दिया है।
ऐसा है बाकी ब्रैंड्स का अप्रोच
अगर दूसरे ब्रैंड्स की बात करें, तो हाल के समय में Google और Samsung ने अपने नए फ्लैगशिप फोन्स के लिए 7 साल तक अपडेट देने का वादा किया है। यह कदम नई शुरुआत है, लेकिन फिर भी Apple का एक दशक पुराने फोन को सपोर्ट देना बिल्कुल अलग लेवल का अप्रोच दिखाता है। इसी दौर के किसी टॉप एंड्रॉयड फोन, जैसे Samsung Galaxy S4 या Nexus 5 को आज ऑन करें तो ऑफिशियल सपोर्ट का नामोनिशान तक नहीं मिलेगा।
हालांकि, यह साफ है कि इस अपडेट से iPhone 5s कोई नया फोन नहीं बन गया है। यह अब भी iOS 12 पर ही चलता है और कई नए ऐप्स इस पर काम नहीं करेंगे। लेकिन सेकेंडरी फोन, बच्चों के इस्तेमाल या म्यूजिक प्लेयर जैसे रोल में ये डिवाइस अब भी कुछ साल तक काम करते रहेंगे।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Titanium



