20 हजार से कम में 12GB RAM, सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा Poco नया बजट 5G फोन, 21 अगस्त को होगा लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

POCO M8x 5G भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है, यह फोन 21 अगस्त को पेश होगा। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही कीमत 20,000 रुपए से कम होने की उम्मीद है।

POCO M8x 5G
POCO M8x 5G में पहली बार मिलेगा Snapdragon 4 Gen 5

अगर आप 20 हजार रुपये के आसपास नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो POCO जल्द ही आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आने वाला है। कंपनी ने अपने नए POCO M8x 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन POCO M8 सीरीज का नया मॉडल होगा और कंपनी इसे बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है।POCO M8x 5G को भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके प्रोसेसर समेत कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने रख दी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर हो सकता है। POCO का दावा है कि M8x 5G भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। कंपनी ने फोन का AnTuTu स्कोर भी 6.5 लाख से ज्यादा होने का दावा किया है।

इसके अलावा फोन में 12GB तक RAM, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, लीक के मुताबिक इसकी कीमत 20,000 रुपए से कम रखी जा सकती है। हालांकि, फोन की फाइनल कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही साफ होंगे।

20 हजार रुपए से कम हो सकती है POCO M8x 5G की कीमत

POCO M8x 5G की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टिप्स्टर Yogesh Brar के अनुसार फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपए से कम हो सकती है। बता दें कि POCO M8 5G को भारत में 18,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं POCO M8 Power 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपए थी। ऐसे में M8x 5G इन दोनों के बीच का एक ऑप्शन बन सकता है।

POCO M8x 5G की खासियतें

फोन की सबसे खास बात इसका प्रोसेसर है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जो Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा। यह चिपसेट भारत में मई में हुए Snapdragon for India इवेंट के दौरान पेश किया गया था। POCO अब इस चिपसेट को अपने फोन में लाने वाली कंपनी बन सकती है।

POCO M8x 5G में कंपनी ने RAM को लेकर भी बड़ा दावा किया है। फोन में 12GB तक RAM मिलने की बात कंफर्म की गई है। इसमें 6GB फिजिकल RAM के साथ 6GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन शामिल है। फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। इसका मतलब है कि ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग और सामान्य इस्तेमाल में फोन से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz होने की बात कही जा रही है। POCO M8x 5G में 6000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है।

डिजाइन भी है काफी अलग

POCO ने फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई है। सामने आई तस्वीरों के अनुसार फोन में टेक्सचर वाला फ्लैट रियर पैनल दिखाई देता है। पीछे ऊपर बाईं तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन का टीज किया गया मॉडल हरे रंग में दिखाई दे रहा है। इसके फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल के आसपास गोल्ड कलर के एक्सेंट दिए गए हैं। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं तरफ रखे गए हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़20 हजार से कम में 12GB RAM, सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा Poco नया बजट 5G फोन