10,000mAh की 'बाहुबली' बैटरी वाला Redmi फोन जल्द आ रहा भारत, कंपनी ने खुद जारी किया टीजर, 100W चार्जिंग और 50MP कैमरा भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में एंट्री कन्फर्म हो गई है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 50MP OIS कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G
10,000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

Redmi लवर्स के लिए बड़ी खबर है। Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में एंट्री को टीज कर दिया है। कंपनी ने Redmi India के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन को लेकर पोस्ट किया है। हालांकि अभी कंपनी ने भारत में फोन की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। Xiaomi India की वेबसाइट पर फोन के लिए एक लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। इससे साफ है कि कंपनी भारतीय बाजार में इस फोन को लेकर तैयारी कर रही है। Redmi Note 17 Pro Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G में मिलेंगे ये धांसू फीचर

Note 17 Pro Max में 10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है। साथ ही Redmi Note 17 Pro Max 5G में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट की बात कही गई है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा ग्लोबल मॉडल की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई गई है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए ग्लोबल मॉडल में Gorilla Glass Victus 2 दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए ग्लोबल Redmi Note 17 Pro Max 5G में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 256GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलेगा। इससे यूजर्स को Xiaomi का नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।

कैमरा सेटअप भी Redmi Note 17 Pro Max 5G की खासियतों में शामिल है। ग्लोबल मॉडल में 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए ग्लोबल मॉडल में IP66 और IP68 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल सकते हैं।

भारत में कितनी होगी कीमत?

अभी Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में कीमत सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल किसी भी कीमत को पक्की कीमत मानना सही नहीं होगा। जापान में ग्लोबल मॉडल का 8GB+256GB वेरिएंट JPY 79,980 यानी करीब 47,900 रुपए। वहीं 8GB+512GB मॉडल की कीमत JPY 99,980 यानी करीब 59,900 रुपए के आसपास है। लेकिन भारतीय कीमत इससे अलग हो सकती है। इसलिए भारतीय लॉन्च के दौरान कंपनी की ओर से आधिकारिक कीमत का इंतजार करना होगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़10,000mAh की 'बाहुबली' बैटरी वाला Redmi फोन जल्द आ रहा भारत, सामने आया टीजर