Top-10 Air Purifier: परफॉर्मेंस, फिल्टर और फीचर में बेस्ट, जरूर चेक करें ये लिस्ट
एयर प्यूरीफायर बड़े शहरों के लिए एक जरूरी प्रोडक्ट बनकर उभरा है, ऐसे में अगर आप घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहते हैं, ये लिस्ट जरूर चके करें।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता शहरीकरण और बिगड़ती हवा, आज का युवा इन तीनों समस्या से रोजाना मुकाबला कर रहा है। कॉलेज, ऑफिस, वर्क-फ्रॉम-होम और देर रात तक जागने वाली लाइफस्टाइल के बीच प्रदूषण अब सिर्फ़ बाहर की समस्या नहीं रही, बल्कि घरों के अंदर भी एक गंभीर खतरा बन चुका है। खराब AQI, धूल, स्मॉग और एलर्जी युवाओं की सेहत, फोकस और एनर्जी लेवल पर सीधा असर डाल रहे हैं।

यही वजह है कि आज के युवा स्मार्ट और टेक-फ्रेंडली प्रोडक्ट की ओर बढ़ रहे हैं, और एयर प्यूरीफायर इस बदलाव का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी ड्रिवेन एयर प्यूरीफायर सिर्फ हवा साफ नहीं करते, बल्कि स्मार्ट सेंसर, HEPA फिल्टर और रियल-टाइम AQI डिस्प्ले के ज़रिए सेहत को टेक्नोलॉजी से जोड़ते हैं। फिटनेस सिर्फ जिम तक सीमित नहीं, बल्कि साफ हवा में सांस लेना भी उतना ही जरूरी है। सही एयर प्यूरीफायर चुनकर युवा न सिर्फ अपनी सेहत, बल्कि अपने भविष्य को भी सुरक्षित बना सकते हैं। इसीलिए हम टॉप 10 एयर प्यूरीफायर लेकर आए हैं, जो प्रदूषण को डील करने में कारगर हैं। यह एयर प्यूरीफायर ब्रांड -Philips, Coway, Dyson, WINIX और Qubo
बेस्ट एयर प्यूरीफायर कैसे चुनें?
- एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त सही फिल्टर का चुनाव करें। हमेशा True HEPA फिल्टर चुनें, जो H13 या उससे ऊपर लेवल के साथ आते हों। यह फिल्टर 99.97 फीसद तक PM2.5, धूल और कणों को हटाता है। दूसरा एक्टिवेट कार्बन फिल्टर का चेक करें। यह बदबू, धुएँ को हटाता है
- एयर क्वालिटी सेंसर्स और ऑटो मोड को एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त चेक करें। यह रियल‑टाइम AQI को स्क्रीन पर दिखाता है। ऑटो मोड खुद ही फ़ैन स्पीड एडजस्ट करती है।
- हमेशा कम शोर और बिजली की खपत करने वाले एयर प्यूरीफायर को खरीदना चाहिए।
किन लोगों को एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहिए?
- हाई‑पोल्यूशन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहिए।
- दिल्ली‑एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में के नागरिकों को
- जहाँ AQI खराब रहती है, इसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- एलर्जी या अस्थमा वाले लोग को एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहिए।
- छोटे बच्चे और बुज़ुर्गों के लिए एयर प्यूरीफायर जरूरी होता है।
यह Winix का प्रीमियम 4-स्टेज एयर प्यूरीफायर (5300-2) है, जो हवा से वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए जाना जाता है। इसमें True-HEPA फिल्टर और प्लाज्मा-वेव (PlasmaWave) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 99.97% तक बारीक धूल, पालतू जानवरों के डैंडर और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को साफ करती है। ट्रिपल सर्टिफाइड (UK Allergy, ECARF, AHAM) इस कोरियन ब्रांड प्यूरीफायर को 42 फीसद की छूट के साथ 13,898 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
क्या होती है प्लाज्म वेव टेक्नोलॉजी
यह तकनीक हवा में मौजूद नमी का उपयोग करके हाइड्रॉक्सिल रैडिकल्स बनाती है, जो प्रदूषकों को तोड़कर उन्हें निष्क्रिय कर देती है। प्लाज़्मा वेव टेक्नोलॉजी खासतौर पर एलर्जी, अस्थमा और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह बिना किसी केमिकल के हवा को साफ और सुरक्षित बनाती है।
Specifications
क्यों खरीदें

4-स्टेज एडवांस क्लीनिंग सिस्टम

वायरस, बैक्टीरिया और गंध को सुरक्षित रूप से खत्म करने की क्षमता

ट्रिपल इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन

2 साल की लंबी वारंटी

स्लीप मोड में बेहद शांत ऑपरेशन

स्मार्ट सेंसर और ऑटो मोड
क्यों खोजें विकल्प

रिमोट कंट्रोल नहीं दिया गया है

वजन थोड़ा ज़्यादा
यह Winix T800 एयर प्यूरीफायर विशेष रूप से बड़े कमरों, हॉल और ऑफिस जैसे बड़े स्थानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मात्र 1 घंटे में 1968 वर्ग फुट तक के क्षेत्र की हवा को साफ करने की क्षमता रखता है। True HEPA फिल्टर और Wi-Fi कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आने वाले इस प्यूरीफायर को 46 फीसद की छूट के साथ 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

1968 Sq Ft का विशाल कवरेज एरिया

मल्टी-स्टेज True HEPA और कार्बन फिल्टर

स्मार्ट Wi-Fi कंट्रोल

स्लीप मोड में बेहद शांत ऑपरेशन

पेट ओनर्स और डस्टी घरों के लिए विशेष रूप से प्रभावी
क्यों खोजें विकल्प

वजन थोड़ा ज़्यादा

फिल्टर बदलने का नियमित खर्च
यह हीरो ग्रुप का Qubo स्मार्ट एयर प्यूरीफायर Q600 है, जो 600 Sq Ft तक के बड़े कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एडवांस HEPA H13 फिल्टर लगा है, जो हवा से 99.99% एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटा देता है। 9000 घंटे की लंबी फिल्टर लाइफ और ऐप/वॉइस कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स वाले इस प्यूरीफायर को 32 फीसद की छूट के साथ 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

HEPA H13 फिल्टर के साथ 99.99% एलर्जी और धूल के कणों की सफाई।

9000 घंटे की लंबी फिल्टर लाइफ

स्मार्ट ऐप और वॉइस कंट्रोल

शोर कम करता है

बिजली की कम खपत
क्यों खोजें विकल्प

केवल 1 साल की वारंटी

केवल कोर्डेड इलेक्ट्रिक पावर सोर्स पर चलता है।

बड़े आकार की वजह से इसे रखने के लिए अधिक जगह चाहिए।
यह Coway का Airmega AIM (AP-0623B) एयर प्यूरीफायर है, जो अपने पेटेंटेड 'एंटी-वायरस ग्रीन True HEPA फिल्टर' के लिए मशहूर है। यह हवा से 99.999% सूक्ष्म कणों और वायरस को खत्म करने में सक्षम है। 360° एयर इनटेक और 8500 घंटे की लंबी फिल्टर लाइफ वाले इस प्यूरीफायर को 55 फीसद की भारी छूट के साथ 13,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

99.999% नैनो-कणों और वायरस को खत्म करने की उच्च क्षमता।

सबसे लंबी फिल्टर लाइफ

360° एयर इनटेक सिस्टम

80° ऑसिलेशन और 90° वर्टिकल टिल्ट फीचर

मोटर पर 7 साल की लंबी वारंटी
क्यों खोजें विकल्प

केवल छोटे और मध्यम कमरों के लिए उपयुक्त

स्मार्ट ऐप या वाई-फाई कनेक्टिविटी का अभाव।
यह डय़ूसन का Hushjet Purifier Compact-HJ10 है, जो अपनी शांत कार्यप्रणाली और बड़े कवरेज एरिया के लिए जाना जाता है। यह हवा से 99.97% प्रदूषकों, वायरस और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को साफ करने में सक्षम है। आधुनिक 'Hushjet' प्रोजेक्शन और स्मार्ट ऐप कंट्रोल के साथ आने वाले इस प्रीमियम प्यूरीफायर को 29,899 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

1076 वर्ग फुट तक का विशाल कवरेज एरिया

5 साल तक की लंबी इलेक्ट्रोस्टेटिक फिल्टर लाइफ

वॉइस कंट्रोल सपोर्ट

ऑटो और नाइट मोड्स के साथ बेहद शांत ऑपरेशन।
क्यों खोजें विकल्प

अन्य ब्रांड्स के मुकाबले कीमत अधिक
यह Blueair का BLUE PURE 121 एयर प्यूरीफायर है, जो अपनी उच्च क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) और पेटेंटेड HEPA Silent टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। इसमें 360-डिग्री एयर इनटेक सिस्टम दिया गया है, जो कमरे के हर कोने से हवा को खींचकर उसे प्रभावी ढंग से साफ करता है। इसे 10 फीसद की छूट के साथ 26,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

हवा को बहुत तेज़ी से साफ करने की क्षमता

360-डिग्री एयर इनटेक

पेटेंटेड HEPA Silent टेक्नोलॉजी

आसान टच पुश बटन और एनर्जी एफिशिएंट ऑपरेशन
क्यों खोजें विकल्प

220 वॉट की बिजली खपत

औसत ग्राहक रेटिंग
यह फिलिप्स का स्मार्ट वाई-फाई एयर प्यूरीफायर है, यह मात्र 12 मिनट में कमरे की हवा को साफ करने की क्षमता रखता है और इसमें PM 0.003 जैसे सूक्ष्म कणों को फिल्टर करने वाली नैनो-प्रोटेक्ट HEPA तकनीक दी गई है। एयर+ ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल वाले इस प्यूरीफायर को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

मात्र 12 मिनट में हवा को शुद्ध करता है।

PM 0.003 तक के 99.97% कणों, वायरस और एलर्जी को रोकने में सक्षम

Air+ ऐप के ज़रिए कहीं से भी मॉनिटर

रियल-टाइम AQI डिस्प्ले
क्यों खोजें विकल्प

केवल छोटे कमरों या बेडरूम के लिए सीमित
यह Shark का HP300 एयर प्यूरीफायर है, जो अपनी 'NeverChange' True HEPA 14 फिल्टर टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जिसे 5 साल तक बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह 1400 वर्ग फुट तक के विशाल क्षेत्र को कवर करता है और हवा से 99.98% धूल, धुआं और एलर्जी को साफ करता है। गंध को दूर करने वाले 'Odor Neutralizer' के साथ आने वाले इस प्यूरीफायर को 16 फीसद की छूट के साथ 29,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

5 साल तक चलने वाला हेफा फिल्टर

1400 Sq. Ft. का विशाल कवरेज एरिया

HEPA 14 ग्रेड फिल्ट्रेशन

HEPA 14 ग्रेड फिल्ट्रेशन
क्यों खोजें विकल्प

शुरुआती कीमत ज्यादा

6 किलोग्राम वजन
यह Eureka Forbes का AP 355 एयर प्यूरीफायर है, जो अपनी 'Surround 360° Air Technology' के लिए जाना जाता है। इसमें True HEPA H13 फिल्टर के साथ 4-स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो मात्र 10 मिनट में कमरे की 90% हवा को साफ कर सकता है। 480 Sq. Ft. कवरेज वाले इस प्यूरीफायर को 34 फीसद की छूट के साथ 12,500 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

Surround 360° एयर इनटेक

Surround 360° एयर इनटेक

प्लाज्मा फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी

PM 2.5 डिजिटल डिस्प्ले

एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
क्यों खोजें विकल्प

फिल्टर बदलने का खर्च

छोटे कमरों के लिए
यह Havells का 'एयर प्यूरीफायर अपनी एडवांस 'SpaceTech' प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी और TiO2 मॉड्यूल के साथ आता है। इसमें सबसे उच्च श्रेणी का H14 HEPA फिल्टर और 6-स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा से बैक्टीरिया और वायरस को प्रभावी ढंग से खत्म करता है। जियोफेंसिंग (Geofencing) और IoT जैसे स्मार्ट फीचर्स वाले इस प्रीमियम प्यूरीफायर को 40 फीसद की छूट के साथ 18,610 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Specifications
क्यों खरीदें

H14 HEPA फिल्टर और TiO2 मॉड्यूल

6-स्टेज प्यूरीफिकेशन

जियोफेंसिंग फीचर

जियोफेंसिंग फीचर
क्यों खोजें विकल्प

7 किलोग्राम वजन

कीमत बजट सेगमेंट से थोड़ी अधिक
Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

लेखक के बारे में
Saurabh Vermaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




