Trump के नाम पर लॉन्च हुआ ₹10 लाख का iPhone, आखिर क्या है इसमें खास; इतनी कीमत में तो खरीद सकते हैं SUV
एक खास iPhone 17 Pro Max लॉन्च किया है, जिसकी कीमत करीब ₹10 लाख रखी गई है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में गोल्डन फिनिश, एक्सक्लूसिव Trump-थीम डिजाइन और लिमिटेड एडिशन लुक दिया गया है।

कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने iPhone 17 Pro Max का एक बेहद खास और महंगा एडिशन पेश किया है। यह नया मॉडल अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump से प्रेरित डिजाइन के साथ तैयार किया गया है और इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये तक बताई जा रही है। Caviar पहले भी Apple, Samsung और दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लग्जरी एडिशन लॉन्च कर चुका है। लेकिन इस बार कंपनी ने iPhone 17 Pro Max को ऐसे डिजाइन में पेश किया है जो राजनीति, लग्जरी और टेक्नोलॉजी का अनोखा मिक्सचर है।
गोल्डन एलिमेंट्स और प्रीमियम फिनिश
फोन में प्रीमियम मटेरियल, गोल्डन फिनिश और खास कस्टम डिजाइन देखने को मिलता है। फोन में गोल्डन एलिमेंट्स और प्रीमियम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सामान्य iPhone से पूरी तरह अलग दिखाई देता है। Caviar फोन के डिजाइन में प्रीमियम आइटम, विशेष नक्काशी और लग्जरी फिनिश का इस्तेमाल करता है, जिससे इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। हार्डवेयर और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन बेसिक iPhone 17 Pro Max जैसा ही है, लेकिन इसका बाहरी डिजाइन पूरी तरह बदला गया है।
कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
Caviar के इस स्पेशल iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब 10 लाख रुपये तक बताई जा रही है। इतनी रकम में भारत में एक अच्छी कार खरीदी जा सकती है। लेकिन लग्जरी प्रोडक्ट्स पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह फोन एक कलेक्टर आइटम की तरह है।
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स
17 Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो उसी स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। सिरेमिक शील्ड 2, जिसमें Apple का नया डिजाइन किया गया कोटिंग है, स्क्रीन को 3 गुना ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंस बनाता है। दोनों डिवाइस में 3,000nits का पीक आउटडोर ब्राइटनेस दी गई है। इसके साथ Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो हैवी गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह पहली बार है जब iPhone के तीनों रियर कैमरे 48MP रेजोल्यूशन के साथ आए हैं। खास बात यह है कि टेलीफोटो कैमरे को पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड मिला है।
Apple के अनुसार नया टेलीफोटो सेंसर पहले से 56% बड़ा है और यह 8x ऑप्टिकल जूम के साथ 40x तक डिजिटल जूम की सुविधा देता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Center Stage फीचर के साथ आता है और वीडियो कॉल के दौरान यूजर को ऑटोमैटिक फ्रेम में बनाए रखता है।
फोन में प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम, MagSafe सपोर्ट, फेस आईडी, वायरलेस चार्जिंग, Apple Intelligence फीचर्स और iOS का लेटेस्ट वर्जन मिलता है। iPhone 17 Pro Max आउट-ऑफ-द-बॉक्स iOS 26 पर चलेंगे। ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन में लिक्विड ग्लास यूजर इंटरफेस के साथ-साथ नए Apple इंटेलिजेंस फीचर भी लाता है। यूजर्स मैसेज, फेसटाइम और फोन ऐप में लाइव ट्रांसलेशन, अपग्रेडेड विज़ुअल इंटेलिजेंस कैपेबिलिटीज और कॉल और मैसेज के लिए नए स्क्रीनिंग टूल जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


