Hindi Newsएक्सप्लेनर्स न्यूज़Pakistan was spreading lies about Kashmir From Britain to Belgium own people exposed the truth
ब्रिटेन से लेकर बेल्जियम, कश्मीर पर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान; अपनों ने ही कैसे कर दिया खेला

ब्रिटेन से लेकर बेल्जियम, कश्मीर पर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान; अपनों ने ही कैसे कर दिया खेला

संक्षेप:

विरोध प्रदर्शन का सबसे मुखर चेहरा ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में देखने को मिला। यहां पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) के बैनर तले बड़ी संख्या में कश्मीरी जुटे।

Feb 06, 2026 10:18 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कश्मीर के प्रति अपनी कथित हमदर्दी दिखाने की पाकिस्तान की वार्षिक कोशिश इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सबब बन गई। हर साल 5 फरवरी को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के तथाकथित कश्मीर एकजुटता दिवस (Kashmir Solidarity Day) को कश्मीरी प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी असंतुष्टों ने एक सुर में खारिज कर दिया। ब्रिटेन से लेकर बेल्जियम तक प्रदर्शनकारियों ने इसे दशकों की हिंसा, दमन और जनसांख्यिकीय हेरफेर को छिपाने के लिए रचा गया एक प्रोपोगेंडा स्टंट करार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूरोप के विभिन्न शहरों में हुए इन प्रदर्शनों ने इस्लामाबाद के उस नैरेटिव को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिसमें वह खुद को कश्मीरियों का रहनुमा बताता है। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध चलाने और अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का सीधा आरोप लगाया।

यह एकजुटता नहीं, विश्वासघात का दिन है

विरोध प्रदर्शन का सबसे मुखर चेहरा ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में देखने को मिला। यहां पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) के बैनर तले बड़ी संख्या में कश्मीरी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने "हमारा राज्य हमारा है, कब्जा अस्वीकार्य है" और "राज्य प्रायोजित आतंकवाद बंद करो" जैसे नारों के साथ आसमान गुंजा दिया।

UKPNP के नेताओं ने इस दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाले आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और छद्म युद्ध के कारण एक लाख से अधिक कश्मीरियों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में पाकिस्तान का एकजुटता का प्रदर्शन करना वास्तविक पीड़ा का मजाक उड़ाने जैसा है।

जम्मू कश्मीर नेशनल इंडिपेंडेंस एलायंस (JKNIA) के अध्यक्ष महमूद अहमद कश्मीरी ने कहा कि पाकिस्तान की बयानबाजी उन लोगों का अपमान है जिनकी राष्ट्रीय पहचान और प्राकृतिक संसाधनों को व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अधिकारी कश्मीर की नदियों, भूमि और खनिजों का दोहन कर रहे हैं, जबकि वहां के लोगों की राजनीतिक आवाज को दबा दिया गया है।

UKPNP के केंद्रीय सूचना सचिव सरदार टिक्का खान ताहिर ने पाक के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में 'स्टेट सब्जेक्ट लॉ' के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए गैर-स्थानीय लोगों को वहां बसाया जा रहा है ताकि क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदला जा सके।

ब्रसेल्स और लंदन में भी गूंजा विरोध

सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि यूरोपीय संघ के मुख्यालय ब्रसेल्स में भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुए। UKPNP की विदेश मामलों की समिति ने एक बयान में कहा कि 5 फरवरी अब केवल एक खोखली राजनीतिक रस्म बनकर रह गई है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की आंखों में धूल झोंकना है। UKPNP के अध्यक्ष जमील मकसूद ने स्पष्ट किया कि कश्मीरियों को मंचित एकजुटता की नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और अपने भविष्य का फैसला करने के अधिकार की आवश्यकता है।

प्रदर्शनों के दौरान वक्ताओं ने 22 अक्टूबर 1947 के उस काले दिन को भी याद किया, जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में कबायली लड़ाकों को भेजकर राज्य के विभाजन की नींव रखी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जो देश कश्मीर के विखंडन का मुख्य वास्तुकार रहा है, वह किस नैतिक अधिकार से आज सहानुभूति का ढोंग कर रहा है।

UKPNP के चेयरमैन सरदार शौकत अली कश्मीरी ने हिंसा और सांप्रदायिकता को खारिज करते हुए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रतिरोध के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निकायों से हस्तक्षेप करने की अपील की।

बेनकाब हुआ पाकिस्तान

यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब खबरें आई थीं कि पाकिस्तान ने इस साल 5 फरवरी के लिए एक व्याप दुष्प्रचार अभियान शुरू किया था। इसमें पाकिस्तानी दूतावासों, शिक्षण संस्थानों और मीडिया का उपयोग करके कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की योजना थी। हालांकि, यूरोप की सड़कों पर उतरे असली कश्मीरियों ने पाकिस्तान के इस सावधानीपूर्वक बुने गए नैरेटिव को तार-तार कर दिया।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।