जरीन खान बोलीं- हर दूसरे सीन में मुझे ब्रा में देखना चाहते थे या फिर किस...

Mar 15, 2026 01:37 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

जरीन खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक फिल्म के दौरान उनसे हर दूसरे सीन में किस करने को कहा जा रहा था।

जरीन खान बोलीं- हर दूसरे सीन में मुझे ब्रा में देखना चाहते थे या फिर किस...

हेट स्टोरी 3 के बाद जरीन को फिर अक्सर 2 ऑफर हुई। फिल्म को अनंत महादेवन ने डायरेक्ट किया था। जरीन ने बताया कि उन्हें पहले बताया गया था कि फिल्म थोड़ी थ्रिलर है, लेकिन हेट स्टोरी 3 की तरह नहीं। लेकिन जैसे ही फिल्म शुरू हुई उन्होंने नोटिस किया कि कई सीन में किस और रीविलंग आउटफिट्स थे।

सिर्फ चाहते थे किस सीन हो या ब्रा पहनूं

जरीन ने कहा, ‘उन्होंने मुझे बड़ी ही पॉलिश इंग्लिश में सुनाई और कहा हम हेट स्टोरी नहीं बना रहे हैं। मैंने ओके कहा, लेकिन जैसे ही मैं सेट पर गई तो हर सीन किस पर एंड होता और अचानक वे चाहते कि मैं ब्रा या वैसा ही कुछ पहनूं।’

जरीन ने कहा कि वह बोल्ड सीन के विरोध में नहीं थीं, लेकिन उन्हें लगा कि ये फिल्म वो नहीं है जो उन्हें बताई गई है।

डायरेक्टर ने सबको अलग वर्जुन सुनाए

जरीन बोलीं, ‘मैंने कहा मुझे कोई दिक्कत नहीं है ऐसे सीन करने में, लेकिन आपने मुझे बिल्कुल अलग ब्रीफ दिया था। अब क्योंकि आपने देखा कि फिल्म चली है वो इसलिए आप मुझे ये सब करने के लिए कह रहे हो। लेकिन मैंने बाद में एहसास किया कि डायरेक्टर ही खराब है। वह स्टोरी का एक वर्जन प्रोड्यूसर्स को बताते हैं और दूसरा मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम डिजाइनर शाहिद आमिर को।’

जरीन आगे बोलीं, बाद में काफी दिक्कतें हुई। प्रोड्यूसर मुझे ब्रा सीन में चाहते थे या मैं किस सीन करूं वो भी इसलिए क्योंकि इससे पहली वाली मूवी में मैंने वैसा किया था, लेकिन ये गलत है।

जरीन ने कहा कि मैंने फिर भी शूट खत्म किया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि प्रोड्यूसर को फाइनेंशियली दिक्कतों का सामना करना पड़े। वह बोलीं, ‘मैं उनमें से नहीं हूं जो टैंट्रम्स दिखाए। मैं जानती हूं पैसों की कीमत इसलिए मैं बात करके सब सुलझाना चाहती थी। लेकिन जब तक फिल्म खत्म होती चीजें काफी खराब हो गई थीं इसलिए मुझे मेरी खुद की फिल्म की स्क्रीनिंग तक में नहीं बुलाया था।’

जरीन ने फिर कहा, ‘कई ऐसे आर्टिकल्स आए जहां लिखा गया था कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है। मेरे पास अब भी मैसेज हैं डायरेक्टर के जहां उन्होंने मुझसे प्रोड्यूसर्स की शिकायत की, लेकिन जो हो गया सो हो गया।’

वहीं पहले डायरेक्टर आनंद ने कहा था, ‘मुझसे ज्यादा इंडस्ट्री के लिए कोई तैयार नहीं था। लोग मेरे पास लो बजट फिल्म के लिए आते थे पूरी क्लीएरिटी और प्लानिंग के साथ। मैं आरोपों को सुनकर हैरान हूं। मैंने प्ले की तरह रिहर्स किया था। हर शॉट को रिहर्सल के दौरान एक्सप्लेन किया था।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।