टॉक्सिक इवेंट के दौरान हादसा, फैंस से बात कर रहे थे यश कि तभी…
Toxic Event Mishap: यश की टॉक्सिक के प्री-सेल्स इवेंट पर एक बड़ा हादसा हो गया। इवेंट के दौरान साउंड स्टैंड गिरने से करीब चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस फाइल कर लिया है।

यश की टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले फिल्म के एक इवेंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, हैदराबाद में फिल्म के एक इवेंट के दौरान साउंड बॉक्स स्टैंड गिर गया जिसकी वजह से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यश के इवेंट के दौरान हुआ हादसा
द फ्री प्रेस जर्नल रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना मेडचल-मलकजगिरी जिले के मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हुई। यहां यश और फिल्म की टीम के अन्य सदस्य पहुंचे थे जिन्हें देखने बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए थे।
घायलों को अस्पताल में ले जाया जाएगा
पुलिस अधिकारियों की मानें तो कुछ फैंस डीजे स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए ताकि उन्हें बेहतर व्यू मिल सके। लोगों के भार से स्टैंड का बैलेंस बिगड़ गया और स्डैंट गिर गय। स्टैंड पर चढ़ें लोग ऊंचाई से गिरे और उन्हें चोट आई। घायलों को तुरंत ही पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
पुलिस ने फाइल कर ली है FIR
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले में साइबराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आयजकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हादसे के वक्त स्टेज पर मौजूद थे यश
इस हादसे के वक्त फिल्म एक्टर यश स्टेज पर ही मौजूद थे। यश उस वक्त फैंस से बात कर रहे थे, लेकिन हादसा होते ही यश ने अपनी बात रोकी और आयोजकों से छात्रों का हालचाल लिया। उन्होंने छात्रों को ध्यान रखने को भी कहा।
साल 2024 में भी फिल्मी इवेंट के दौरान हुआ था हादसा
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब हैदराबाद में किसी फिल्मी इवेंट के दौरान हादसा हुआ हो। इससे पहले साल 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।
एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है यश की फिल्म
यश की टॉक्सिक की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी हिरोइनें नजर आएंगे।फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म प्री-सेल्स में कमाल कर रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 29 करोड़ (ब्लॉक सीट्स के साथ) से ज्यादा की कमाई कर ली है।


