8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको एक ऐसे क्रिमिनल सीरीज के बारे में बताएंगे जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस सीरीज में आपको जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

zee 5 thriller series
8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप

कई लोगों को थ्रिलर, क्राइम और सस्पेंस वाली फिल्में और सीरीज देखना पसंद है। अब हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसके 2 सीजन आ गए हैं और दोनों सीजन में जबरदस्त ट्विस्ट, सस्पेंस और थ्रिलर है। इस सीरीज के दोनों पार्ट्स को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है दुरंगा। ये एक क्राइम, थ्रिलर सीरीज है जिसके 2 सीजन आए हैं। पहले सीजन के 9 एपिसोड्स हैं। वहीं दूसरे सीजन के 8 एपिसोड्स हैं।

दुरंगा का पहला सीजन

दुरंगा के पहले सीजन की स्टोरी सम्मित पटेल पर आधारित है। सम्मित की पत्नी इरा एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर हैं। दोनों पति-पत्नी साथ में काफी खुश होते हैं, लेकिन तभी इरा के पास एक केस आता है 17 साल पुराने सीरियल किलर को लेकर। उससे जुड़ी एक नई हत्या का मामला आता है और इस दौरान इरा को पता चलता है कि उसका पति का पास्ट काफी अलग था और वह सालों से राज छिपा रहा है।

दुरंगा का दूसरा सीजन

दुरंगा 2 की बात करें तो इसकी शुरुआत वहीं से होती है जहां पहला पार्ट खत्म होता है। इसकी स्टोरी की बात करें तो असली सम्मित पटेल (अमित साध) कोमा से बाहर आता है। उसे शुरुआत में कुछ याद नहीं रहता, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि अभिषेक बन्ने (गुलशन देवैया) ने उसके नाम और पहचान पर अपनी जिंदगी बिताई है।

अभिषेक एक सीरियल किलर बाला बन्ने का बेटा है। वह जिंदगी को नई तरीके से शुरुआत करने के लिए सम्मित की पहचान को अपना लेता है।

अब आगे जाकर जो क्लाइमेक्स आता है सीरीज का वो देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसकी उम्मीद तो आपने भी नहीं की होगी।

सीरीज की स्टार कास्ट

सीरीज में गुलशन देवैया, अमित साध और दृष्टि धामी लीड रोल में हैं। इनके अलावा सीरीज में बरखा बिष्ट, राजेश खट्टर, दिव्या सेठ शाह, जकीर हुस्सैन भी थे। वहीं पहले पार्ट में गुलशन और दृष्टि लीड रोल में थे।

कहां देखनी है सीरीज

अगर आप इस क्रिमिनल थ्रिलर सीरीज को देखना चाहते हैं तो इसे आप जी5 में देख सकते हैं। बता दें कि ये सीरीज कोरियन शो फ्लावर ऑफ इविल का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

दुरंगा की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे काफी अच्छी रेटिंग मिली है। इस सीरीज के दूसरे एपिसोड की रेटिंग 7.4 है।

फैंस को तीसरे सीजन का इंतजार

फैंस अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि जल्द इसका नया पार्ट आए क्योंकि दोनों सीजन को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे