गौहर खान ने एक्स कुशाल टंडन को लेकर पति जैद दरबार को दी थी एक सलाह- वो बहुत ही...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जैद दरबार और कुशाल टंडन के बीच शो अलायंस में अब तक सही बॉन्ड दिखा है। अब जैद ने बताया कि शो में आने से पहले गौहर ने कुशाल को लेकर क्या कहा था।

जैद दरबार, गौहर और कुशाल टंडन

कुशाल टंडन इन दिनों शो अलायंस में काफी चर्चा में हैं। शो में उनके साथ कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर जैद दरबार भी हैं। जैद, गौहर खान के पति हैं और जैद से शादी से पहले वह कुशाल की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। सबको लगा था कि शो में दोनों एक-दूसरे के अपोजिट रहेंगे, लेकिन इसके अपोजिट दोनों एक ही ग्रुप में हैं। जैद ने अब बताया कि शो में आने से पहले गौहर ने उन्हें कुशाल को लेकर क्या सलाह दी थी।

जैद बोले तेरा-मेरा रिश्ता ऐसा लड़ाई हो सकती थी

सोहेल खान के सामने बात करते हुए जैद ने कहा, ‘तेरा मेरा तो रिश्ता ही ऐसा है कि शुरुआत में ही हमारी लड़ाई हो सकती थी। लेकिन एक्सपीरियंस आदमी ही समझ पाएगा।’

कुशाल बोले जिससे मैं प्यार करता था, उससे इसकी शादी हुई

कुशाल फिर सोहेल से पूछते हैं कि क्या उन्हें उनकी हिस्ट्री पता है और फिर कहते हैं, एक बार मुझे किसी लड़की से प्यार था और आज यह उसी लड़की के साथ शादीशुदा है।

कुशाल को लेकर गौहर ने दी थी सलाह

सोहेल ने दोनों की तारीफ की इस पर जैद ने कहा, ‘हम इसलिए एक-दूसरे के साथ हैं क्योंकि हम मैच्योर हैं। 15 साल हो गए इस बात को और मेरे 2 बच्चे हो गए हैं। मेरी बीवी ने बस मुझे एक बात बोली कि वो बहुत अच्छा इंसान है जैद। बीवी पर अंधा भरोसा है मुझे।’

बता दें कि इससे पहले जैद ने बताया था कि वह कुशाल से मिलने के लिए नर्वस थे, लेकिन जैसे दोनों मिले पहली बार तो उन्होंने जैद को गले लगाया।

दोनों अब अलग ग्रुप में

शो में जैद कई बार कुशाल को अपना दोस्त बता चुके हैं। इसके अलावा वह कुशाल को उनकी गलती पर सामने से बोलते भी हैं। तीसरे हफ्ते तक दोनों एक ही ग्रुप में थे, लेकिन फिर मिनि माधुर ने दोनों को अलग-अलग ग्रुप में कर दिया है।

बिग बॉस में मिले थे गौहर और कुशाल

बता दें कि गौहर और कुशाल शो बिग बॉस 7 के दौरान मिले थे। शो के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। शो से बाहर भी दोनों का रिलेशन कुछ समय चला, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

जैद से की शादी

इसके बाद गौहर ने 2020 में जैद से सगाई की और फिर दोनों ने उसी साल शादी की। दोनों के 2 बच्चे हैं।

शो अलायंस की बात करें तो इसमें अलग-अलग फिल्ड से लोग हैं जैसे एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स। शो में पहले सब जोड़ी में आए। यह शो प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।