शादी में 71 लाख का 'दान' लेने वाले यूट्यूबर का पुराना वीडियो वायरल, फिर छिड़ी दहेज पर बहस
यूट्यूबर अरुण पंवार का फरवरी में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी शादी में 71 लाख के कैश और गिफ्ट्स लेते नजर आए थे। इस वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब यूट्यूबर का उसी वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गिफ्ट्स लेने पर सफाई देते नजर आए थे।

यूट्यूबर अरुण पंवार का फरवरी के महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में अरुण पंवारअपनी शादी में लड़की के परिवार से 71 लाख के गिफ्ट्स और कैश लेते नजर आए थे। लोगों ने इस पर उनकी खूब आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर दहेज को लेकर बहस छिड़ी तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन बाद वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कह रहे थे कि वो 71 लाख दहेज नहीं दान है। अब यूट्यूबर का सफाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। पुराना वीडियो वायरल होते ही एक बार फिर यूट्यूबर के एक्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
वायरल हो रहा यूट्यूबर का पुराना वीडियो
@SaffronChargers नाम के एक्स यूजर ने अरुण का ये पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक ने लिखा- बहुत दुख की बात है। लोग आज भी लड़की के पेरेंट्स से दहेज लेते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भारत में दो लाख से ज्यादा कैश में डील करना गैर-कानूनी नहीं है? एक ने लिखा- लड़का खेल गया, अब लड़की दहेज का केस भी नहीं कर सकती है। अब लड़के के पास वीडियो सबूत है। एक ने लिखा- दान गरीब को दिया जाता है, दहेज ले रहा है तू लड़के। एक ने लिखा- सफाई दे रहा है, मतलब दहेज ही है। एक ने लिखा- इसको दहेज ही कहते हैं, सफाई देने से कुछ नहीं होता है।
अरुण ने 71 लाख के गिफ्ट्स लेने पर क्या दी थी सफाई?
अरुण पंवार की वीडियो का जो पार्ट वायरल हो रहा है उसमें अरुण कहते हैं कि उनकी पत्नी एक सर्जन हैं। उनके मां-बाप ने उनकी पढ़ाई पर जितना पैसा लगाया वो बहुत बड़ी बात है। इसके बाद वीडियो में अरुण कहते हैं कि सर्जन होते हुए भी उन्होंने एक यूट्यूबर से शादी करना चुना। क्या आपको लगता है कि अगर हम दहेज मांगते इतना तो हमें मिलता। वीडियो में अरुण की पत्नी भी लड़के का पक्ष लेती दिखीं। वो कहती हैं कि अरुण को रस्म से 5 मिनट पहले तक नहीं पता था ऐसा कुछ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नहीं लगा था कि 71 लाख अमाउंट इतना बड़ा लगेगा।
कौन हैं अरुण पंवार?
अरुण पंवार एक ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं। अरुण हरियाणा से आते हैं। वो गाड़ियों के रिव्यूज और ड्राइव करते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर अरुण के वीडियो 977K फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर 2.44 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


