सोहेल खान और सीमा सजदेह का क्यों हुआ था तलाक? सलमान खान के भाई ने बता दी वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोहेल खान ने द अलायंस पर अपने और सीमा सजदेह के तालक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके बर्ताव की वजह से उन्होंने उस शख्स को खो दिया जिससे वो प्यार करते थे। 

Sohail Khan and Seema Sajdeh

सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों द अलायंस का हिस्सा हैं। सोहेल खान के बाद अब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में पहुंच गईं। एक्स पत्नी को देख सोहेल खान ने खुशी जाहिर की। इसी दौरान निखिल चिनपा ने सोहेल खान ने उनके और सीमा ने तलाक का कारण पूछा। सोहेल ने तलाक का कारण खुद को जिम्मेदार बताया।

सोहेल ने ली सीमा संग रिश्ते में परेशानियों की जिम्मेदारी

सीमा की एंट्री पर सोहेल खान ने कहा कि उनके और सीमा के रिश्ते में जो भी परेशानियां आईं, उसके जिम्मेदार वो हैं। इसपर घरवालों ने हूटिंग ने की। इसके बाद सीमा ने कहा कि दोनों हाथ से ताली बजी थी, यानी रिश्ते में परेशानियों के लिए दोनों लोग जिम्मेदार हैं।

सोहेल खान ने बताया क्यों हुआ उनका और सीमा सजदेह का तलाक?

सीमा और सोहेल की बातचीत के बाद सोहेल किचन में होते हैं। वो सीमा सजदेह से पूछते हैं कि क्या वो ग्रीन टी पिएंगी। सोहेल किचन में ही होते हैं कि तभी निखिल चिनपा उनके पास आकर कहते हैं - एक औरत घर को बना भी सकती है, बिगाड़ भी सकती है। तो आपके घर में किसका हाथ था? सोहेल निखिल के इस सवाल के जवाब में बताते हैं- उस समय काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं था। मेरे व्यवहार के कारण, मैंने उस शख्स को खो दिया जिससे मैं सचमुच में प्यार करता था।

सोहेल खान के पास रहते हैं उनके दोनों बेटे

इसी एपिसोड के दौरान सोहेल ने बताया कि उनके दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं। सीमा बच्चों से मिलने घर पर ही आती हैं। सोहेल ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे के जीवन में दखल नहीं देते हैं, लेकिन बच्चों के लिए वो लोग हमेशा साथ रहते हैं।

साल 1998 में हुई थी सीमा और सोहेल की शादी?

बता दें, सीमा और सोहेल की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। दोनों का रिश्ता 24 साल तक चला, लेकिन साल 2022 में सोहेल और सीमा ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। सोहेल और सीमा सजदेह के दो बेटे हैं। उनके बेटों का नाम निर्वान और योहान है। सोहेल और सीमा भले ही तलाक ले चुके हों, लेकिन दोनों अपने बच्चों को को-पेरेंट करते हैं। सीमा एक फैशन डिजाइनर हैं। सीमा नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।