'मम्मी कहती नहीं हैं कि हमारे रिश्ते क्यों खराब कर रहा?', समय ने बताया अपने नाना पर क्यों करते हैं जोक
समय रैना ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर बताया कि क्यों वो अपने नाना पर जोक करते हैं। इसी के साथ उन्होंने मजाक करते हुए बताया कि कैसे एक बार उनके नाना की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस की जगह फायर ब्रिगेड को घर पर बुला लिया था।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया मेहमान बनकर पहुंचे। समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बारे में बात की। वहीं, अपने ही अंदाज में समय रैना ने कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को हंसाया। इस दौरान कपिल शर्मा ने समय से पूछा कि वो अपने नाना पर जोक क्यों करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए भी समय रैना ने अपने नाना पर एक जोक किया।
कपिल शर्मा ने समय रैना से किया सवाल
कपिल शर्मा ने कहा कि आपने समय को देखा होगा कि वो अपने नाना पर जोक करते हैं। तो समय कभी आपकी मम्मी ने आपसे कहा नहीं कि क्यों अपने जोक के चक्कर में हमारे रिश्ते खराब कर रहे हो?
समय रैना ने बताया क्यों नाना पर करते हैं जोक?
इसपर समय रैना ने जवाब दिया कि अगर वो कवि होते तो नाना की याद में कविता लिखते। अगर वो सिंगर होते तो अपने नाना की याद में गाना गाते, लेकिन वो एक कॉमेडियन हैं, तो वो नाना की याद में जोक ही कर सकते हैं।
समय ने अपने नाना पर फिर किया जोक
समय रैना ने इसके बाद अपने नाना पर एक और जोक क्रैक किया। उन्होंने कहा कि एक बार उनके नाना को अटैक आया, वो घर पर अकेले थे। उन्हें एंबुलेंस का नंबर याद नहीं था, तो उन्होंने गलती से एंबुलेंस की जगह फायर ब्रिगेड वालों को बुला लिया। फायर ब्रिगेड वाले आए तो उन्होंने पूछा कि कहां आग लगी है? समय ने कहा कि उन्होंने फायर ब्रिगेड वालों से कहा कि आग तो अब सुबह लगेगी।
पहले भी कर चुके हैं नाना पर जोक
बता दें, समय रैना का एक वीडियो काफी वायरल होता है जिसमें वो रफ्तार के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे होते हैं। समय रफ्तार से कहते हैं कि उनके नाना जी तो नींद में ही चले गए थे। इसपर रफ्तार कहते हैं कि ब्रो वो अच्छा होता है। रफ्तार काफी गंभीरता से ये कहते हैं। इसके बाद समय कहते हैं- नहीं, उन्होंने तो आवाज दी थी, लेकिन हम लोग नींद में थे। किसी ने आवाज नहीं सुनी।
सुनील पाल को किया रोस्ट
द ग्रेट इंडियन कपिल शो की बात करें तो बीते एपिसोड में समय रैना और रणवीर के साथ-साथ कपिल शर्मा सुनील पाल को भी बुलाते हैं। समय रैना सुनील पाल का नाम सुनकर हैरान रह जाते हैं। सुनील पाल के सामने आने के बाद समय रैना उन्हें रोस्ट करते हैं। समय ये भी कहते हैं कि जब वो लोग विवाद में थे और सुनील पाल उनके खिलाफ बोल रहे थे, तब उन्हें बुरा लगा था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


