रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट कौन है? RCB vs MI मैच में हुए स्पॉट

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Ranveer Allahbadia GF Juhi Bhatt: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs RCB मैच के दौरान पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट स्पॉट हुए।

रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट कौन है? RCB vs MI मैच में हुए स्पॉट

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया दोबारा रिलेशनशिप में आ गए हैं। दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद रणवीर ने बताया था कि विवाद शुरू होने से कुछ समय पहले उनका टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा से ब्रेकअप हुआ था। वहीं अब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए IPL मैच के दौरान रणवीर ने जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है। आइए आपको बताते हैं कि उनकी नई गर्लफ्रेंड कौन है।

रणवीर ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप

MI vs RCB मैच के दौरान दोनों मैचिंग कपड़ों में स्पॉट हुए। रणवीर ने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी और जूही ने सफेद स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ फिटेड नीली डेनिम पहनी थी। यूं तो दोनों लाइमलाइट से बचने की काेशिश कर रहे थे, लेकिन जब एक फैन ने रणवीर से सेल्फी मांगी तो रणवीर ने ये कहकर मना कर दिया कि ‘मैं गर्लफ्रेंड के साथ हूं।’ इसके तुरंत बाद, स्टेडियम से उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं, और सोशल मीडिया पर कई लोग जूही भट्ट के बारे में सच करने लगे।

जूही भट्ट कौन हैं?

जूही भट्ट 29 साल की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं, जिनकी डिजिटल दुनिया में लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। मूल रूप से जूही उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उनके 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर जूही ने टिरा जैसे ब्रांड्स और फिल्टरकॉपी जैसे कंटेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है।

कैसा कंटेंट बनाती हैं जूही?

उनके इंस्टा प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियो और स्केच का एक मिला-जुला कलेक्शन देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने अपने रिलेशनशिप में होने का कोई इशारा दिया हो। पिछले साल दिवाली के दौरान, उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक फोटो Ghibli स्टाइल में लेडी के साथ थी। हालांकि, उन्होंने उन्हें टैग नहीं किया था इसलिए तब पता नहीं चल पाया था कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है। किंतु अब ऑफिशियल हो गया है कि रणवीर इलाहाबादिया और जूही भट्ट रिलेशनशिप में हैं।

रणवीर ने समय रैना के ‘स्टिल अलाइव’ पर किया रिएक्ट

शनिवार को जब पपराजी शैलेश पांडे ने रणवीर इलाहाबादिया के सामने उनकी तारीफ करते हुए जब समय रैना का जिक्र किया तो रणवीर ने तंज कसते हुए कहा…कौन समय? क्या समय? हमारा टाइम। ये हामारा टाइम है। अब मेरा टाइम है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।