थ्रिल, हॉरर या छोटे टाउन की कहानी; इस वीकेंड के ये हैं टॉप 5 वेब शो और मूवी सजेशंस, फटाफट नजर मारें

Feb 13, 2026 12:41 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

फरवरी का दूसरा वीकेंड आ चुका है और आप अपने एंटरटेनमेंट की डोज तलाश रहे हैं तो आपके लिए लेटेस्ट रिलीज मूवी और वेब सीरीज के टॉप 5 ऑप्शंस हैं। इन्हें थिएटर के शौकीन या घर पर बैठकर देखने वाले दोनों तरह के लोग देख सकते हैं।

थ्रिल, हॉरर या छोटे टाउन की कहानी; इस वीकेंड के ये हैं टॉप 5 वेब शो और मूवी सजेशंस, फटाफट नजर मारें

वीकेंड शुरू हो चुका है और हफ्तेभर की थकान दूर करके चिल करने का प्लान बन चुका होगा। अगर आप मूवी देखने का प्लान बना चुके हैं तो एक मच अवेटेड थिएटर रिलीज है। लेकिन अगर आपका घर बैठकर ओटीटी मूवीज, सीरीज देखने का मन है तो यहां आपके लिए लेटेस्ट रिलीज के भी सजेशंस हैं। आपके लिए यहां 5 ऐसे ऑप्शंस हैं जिनमें से एक थिएटर और बाकी 4 को आप ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. बैंडवाले

सबसे पहले बात करते हैं बैंडवाले की। सीरीज के डायरेक्टर अक्षत वर्मा हैं। एक्टर्स हैं स्वानंद किरकिरे, शालिनी पांडे और जहान कपूर। इस वेब शो के आठ एपिसोड्स हैं। यह एक म्यूजिकल ड्रामा कॉमेडी है। कहानी रतलाम में रहने वाली मरियम की है। वह कविता लिखती है, मलियाली परिवार से है और कम उम्र में चुपचाप शादी के बजाय कुछ करना चाहती है। सीरीज छोटे शहर में पनपने वाले सपनों की कहानी है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

2. द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

वीकेंड पर हॉरर मूवी देखने का प्लान है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह एक कल्ट फ्रैंचाइजी का हिस्सा है। अगर आपको ये जॉनर पसंद है तो पुराने पार्ट्स भी जरूर देखे होंगे। तो फिर सोचना क्या है दोस्तों को मूवी नाइट पर बुलाइए और इसे एक यादगार एक्सपीरियंस में बदल डालें। मूवी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

3. अमर विश्वास

क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर देखने का मन है तो आप अमर विश्वास देख सकते हैं। यह मुंबई के वकील अमर विश्वास की कहानी है। एक पावरफुल बिजनसमैन की मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करने में कई इंगेजिंग ट्विस्ट्स आते हैं। फिल्म के एक्टर्स राजीव खंडेलवाल, अल्पना भारती, प्रियंका बजाज सिब्बल और अली हसन हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4. कोहरा सीजन 2

अगर आपको कोहरा का पहला सीजन पसंद आया तो सीजन 2 भी देखना चाहिए। इस वेब शो के एक्टर्स हैं वरुण सोबती, सुविंदर विकी, मोना सिंह, वरुण बडोला। कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। अमेरिका से पति के पास पंजाब के एक गांव लौटी लड़की का मर्डर हो जाता है। शक की सुई उसके सारे करीबियों पर घूमती है। कहानी आगे बढ़ने के साथ मिस्ट्री सॉल्व नहीं होती बल्कि और उलझ जाती है। कोहरा आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

5. ओ रोमियो

अगर थिएटर जाने का मन है तो विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो' बेस्ट ऑप्शन है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह एक्शन-थ्रिलर मुंबई के अंडरवर्ल्ड और प्यार की कहानी है। शाहिद अपनी एक्टिंग स्किल्स से पहले ही लोगों का दिल जीत चुके हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।