ऐसी हो चुकी थी माइकल जैक्सन की मानसिक हालत, ओटीटी पर देखिए 8.2 रेटिंग वाली यह मूवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Michael Jackson: माइकल जैक्सन भले ही दुनिया के लिए एक स्टार थे, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत परेशान थे। उनकी मानसिक हालत बहुत कम लोग समझ रहे थे, एक फिल्म ऐसी है जो उनकी मेंटल स्टेट को बहुत करीब से दिखाती है।

Michael Jackson

लीजेंडरी अमेरिकन सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर तमाम प्रोजेक्ट बने हैं। हालांकि कई फिल्ममेकर्स ने बिना सीधे तौर पर उनके नाम जा जिक्र किए प्रोजेक्ट बनाए थे। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। माइकल जैक्सन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे और उनकी जिंदगी में सीखने के लिए इतना कुछ है कि कई बार हम सोच में पड़ जाते हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'माइकल' में उनकी जिंदगी के एक हिस्से को बखूबी दिखाया गया है, लेकिन अगर आपको यह जानना है कि माइकल किस तरह की जिंदगी जी रहे थे और वह किस तरह सोचा करते थे, तो आपको 'द ट्रूमैन शो' जरूर देखनी चाहिए।

माइकल की जिंदगी पर बेस्ड मूवी

यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी मोटा-मोटी माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित थी। अगर आपको जानना है कि माइकल जैक्सन अपनी जिंदगी में कैसा महसूस कर रहे थे? अगर आपको जानना है कि वह किस तरह जी रहे थे और चीजों को किस नजरिए से देख रहे थे, तो आपको 'द ट्रूमैन शो' देखनी चाहिए। माइकल जैक्सन को हमेशा यह लग रहा होता था कि वह कहीं जा नहीं सकते हैं, किसी से बात नहीं कर सकते हैं और ऐसा कि पूरे वक्त उन्हें कोई देख रहा है और फॉलो कर रहा है।

दोस्त ही लीक कर देते थे रिकॉर्डिंग

माइकल जैक्सन के बचपन के एक दोस्त ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि माइकल जब अपने किसी दोस्त को कॉल करके उसे अपनी हताश जिंदगी के बारे में बता रहे होते थे, तो कई बार वही दोस्त उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग मीडिया में लीक कर दिया करता था। माइकल जैक्सन ने पब्लिकली यह बात कही थी कि यहां तक कि जब वह अपने घर पर होते हैं, तब भी वह अकेला महसूस कर रहे होते हैं। कई बार वह बस अकेले बैठकर रो रहे होते हैं। यही वह वजह थी कि माइकल को जानवर बहुत पसंद थे।

ओटीटी पर कहां देखें यह फिल्म?

बात फिल्म की करें तो एक प्रोड्यूसर एक ऐसा रियलिटी शो डिजाइन करता है जिसमें एक आम आदमी की जिंदगी दिखाई जाएगी। कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि ट्रूमैन को इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि उसकी जिंदगी का हर पल रिकॉर्ड किया जा रहा है और टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और इसकी IMDb पर रेटिंग 8.2 थी। कहते हैं कि यह फिल्म माइकल जैक्सन की मनोस्थिति को सबसे करीबी से दिखाती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।